1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. schoolgirl

पिकनिक मनाने गई छात्रा से दोस्तों ने ही किया गैंगरेप, सहेली भी आरोपी

schoolgirl
इंदौर। इंदौर से पिकनिक मनाने गई छात्रा के साथ दोस्तों द्वारा ही गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। खबर के एक किशोरी की शिकायत पर अनुसार लसूड़िया थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ गैंगरेप एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 
प्राप्त खबर के अनुसार आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप उस वक्‍त किया जब वह उनके साथ पिकनिक मनाने इंदौर से मांडू गई थी। एक युवक ने इस दौरान पिकनिक मनाकर लौटते समय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर नशे की हालत में आरोपियों ने गैंगरेप किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में किशोरी की सहेली की भूमिका भी संदिग्ध है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
देश में नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर, 'वेबदुनिया' से बोले रमन गंगाखेडकर,अब एंडेमिक स्टेज पर कोरोना संक्रमण