Hanuman Chalisa

Indore news : इंदौर में 6 मंजिला इमारत में आग लगी, 15 लोग बचाए गए

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (21:58 IST)
इंदौर में 6 मंजिलों वाली एक वाणिज्यिक इमारत की दूसरी मंजिल पर मंगलवार रात आग लग गई जिसके बाद प्रशासन ने इस भवन में फंसे कम से कम 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि विजय नगर चौराहे के पास स्थित वाणिज्यिक इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस इमारत में दुकानें और दफ्तर हैं।
 
अग्निकांड की सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की कमान संभाली। सिंह ने संवाददाताओं को बताया,‘‘इमारत की दूसरी मंजिल पर शायद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसका धुआं ऊपरी मंजिलों तक भी पहुंचा और कम से कम 15 लोग अलग-अलग मंजिलों पर फंस गए। हमने इन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।’’
ALSO READ: Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?
उन्होंने बताया कि अग्निकांड के दौरान बचाए गए कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया ताकि प्राथमिक जांच के जरिये पता लगाया जा सके कि धुएं के कारण उन पर कोई विपरीत प्रभाव तो नहीं पड़ा है। कलेक्टर  ने कहा,"इनमें से किसी भी व्यक्ति की हालत गंभीर नहीं है। कुछ लोगों को धुएं के कारण थोड़ी समस्या थी, लेकिन तत्काल अस्पताल भेजे जाने के बाद ये लोग स्वस्थ हैं।"
 
उन्होंने बताया कि इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य पूरा हो गया है। सिंह ने यह भी बताया कि इमारत में आग बुझाने का "हाइड्रेंट" (आग लगने पर अग्निशमन कर्मियों को तुरंत पानी उपलब्ध कराने वाला यंत्र) लगा था, लेकिन अग्निकांड के दौरान मची अफरा-तफरी के कारण कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग नहीं कर सका। भाषा

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख