dharma sangrah
✕

लिव इन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, बॉयफ्रेंड बोला शादी करने वाले थे, पति की मौत के बाद मिली थी नौकरी

Updated: गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (18:11 IST)
इंदौर में रहने वाली एक महिला कांस्‍टेबल ने गुरुवार को आत्‍महत्‍या कर ली। अपने पति की मौत के बाद उसे पुलिस में अनुकंपा में नौकरी मिली थी। महिला शुभम नगर में रहती थी और उसका नाम प्रिया यादव था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थीं और पति अमित कुमार की मौत के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी कर रही थीं।

महिला आरक्षक प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वर्तमान में डीआरपी लाइन में अपनी सेवाएं दे रहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

क्‍या है पूरी घटना : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम नगर का है। यहां महिला आरक्षक प्रिया यादव ने अपने घर पर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति की मौत से थी परेशान : प्रारंभिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिया यादव को अपने पति अमित कुमार के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से ही वह सदमे और तनाव में थीं। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

लिव में रहती थी कांस्‍टेबल : दूसरी तरफ यह बात सामने आ रही है कि प्रिया यादव ट्रैफिक थाने में पदस्‍थ कविंद्र यादव के साथ लिव इन में रहती थी। वे तीन साल से साथ में रह रहे थे। कविंद्र ने पुलिस को बताया कि रात में वो खाना खाकर टहलने गया था, इसी दौरान प्रिया ने फांसी लगा ली। कविंद्र ने बताया कि हालांकि दोनों जल्‍दी ही शादी करने वाले थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख