suvichar

उज्‍जैन से लेकर देवास तक मंदिरों में मध्‍यप्रदेश की क्‍यों भद करवा रहे हैं प्रसाद और पार्किंग वाले?

ताजा मामला देवास में यूपी के श्रद्धालुओं से मारपीट का, चुप क्‍यों हैं देवास के नेता

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (19:07 IST)
उज्‍जैन हो या देवास। इन धार्मिक स्‍थलों से लगातार श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की खबरें आ रही हैं। कुछ ही महीनों पहले उज्‍जैन महाकाल में महाराष्‍ट्र और दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सिक्‍योरिटी ने मारपीट की थी। फूल प्रसाद और पार्किंग वाले तो अक्‍सर बाहरी श्रद्धालुओं के साथ बदसलुकी करते रहे हैं।

अब देवास में नवरात्रि के उत्‍सव पर यूपी से माता टेकरी पर दर्शन के लिए आए परिवार के साथ देवास में मारपीट की गई। इस घटना ने न सिर्फ देवास को पूरे देश में शर्मसार कर दिया, बल्‍कि यहां के पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जो नेता देवास और सोनकच्‍छ से अपनी राजनीति कर के आगे बढे हैं और आए दिन विरोध पार्टियों के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं, उन्‍होंने ने भी इस मामले में चुप्‍पी साध ली है। यहां के नेता अपने ही शहर का नगर निगम तोड़ने की धमकी तो देते हैं, लेकिन अपने शहर की बदनामी पर चुप हैं।

क्‍या है पूरा मामला : दरअसल, यूपी के औरैया जिले से आए परिवार के साथ देवास के प्रसाद दुकान वालों ने जमकर मारपीट की। वजह सिर्फ इतनी थी कि श्रद्धालुओं ने दुकानदारों से प्रसाद नहीं खरीदा। श्रद्धालु परिवार ने स्टेशन रोड पर प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यक्ति से प्रसाद नहीं ली तो उनके साथ 4-5 लोगों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान स्टेशन रोड पर भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने परिवार के सदस्यों को बचाया। बाद में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं, एक नाबालिग किशोर और दो पुरूषों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज और बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मारपीट की, कपड़े भी फाड़ दिए : यूपी का त्रिपाठी परिवार देवास माता टेकरी पर दर्शन के लिए आया था। इसी दौरान स्टेशन रोड पर लगी अस्थायी प्रसाद दुकान के संचालकों ने उनको जबरदस्ती प्रसाद खरीदने के लिए विवश किया। उन्होंने प्रसाद लेने से इंकार कर दिया तो एक लड़के को उनकी कार के सामने खड़ा कर यह आरोप लगाया कि टक्कर मार दी। इसके बाद दो महिलाएं व दो पुरूषों के साथ एक नाबालिग ने परिवार से गालीगलौज की और उनसे मारपीट करने लगे। इस दौरान परिवार के एक सदस्य के कपड़े तक फट गए।

क्‍या कहा कोतवाली टीआई ने : देवास कोतवाली पुलिस के टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के बाद दो महिलाओं व एक नाबालिग को पकड़ा है। मारपीट करने वाले दो पुरूषों की तलाश में भी पुलिस टीम को भेजा गया है। हालांकि यूपी के परिवार के सदस्यों ने मामले में एफआइआर करवाने से इंकार कर दिया। कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित बलवा व शासकीय कार्य में बाधा की धारा लगाई है। जब पुलिस बीचबचाव कर रही थी तो पुलिस से भी झूमाझटकी की थी। आरोपितों के नाम मनु बाई, सोनू बाथम निवासी जबरन कालोनी व सागर रायकवार निवासी एमजी कालोनी है। एक नाबालिग आरोपित भी है। घटना के बाद नगर निगम की टीम भी हरकत में आई और प्रसाद दुकानों को तोड़ा गया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रसाद दुकान वालों ने श्रद्धालुओं के साथ दादागीरी की है। पहले भी कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने की बजाए मामलों को रफादफा कर देते हैं। 
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख