suvichar

बढ़ते अपराध और मेट्रो की खराब प्‍लानिंग पर भड़के कांग्रेसी, कलेक्‍ट्रेट घेरा, पुलिस ने वॉटर केनन से बरसाया ठंडा पानी

Updated: सोमवार, 8 दिसंबर 2025 (17:12 IST)
Photo : Social media
जिस तेजी से इंदौर बढ़ रहा है, उसी तेजी से यहां अपराध और नशाखोरी बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक और मेट्रो की खराब प्‍लानिंग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होती रही।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देर तक इस इलाके में स्‍थिति तनावपुर्ण बनी रही। इस दौरान ट्रैफिक जाम लगा और ज्‍यादातर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा और लोग परेशान होते रहे।

पुलिस ने वाटर कैनन का का किया इस्‍तेमाल : प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा और कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछारें छोड़ी गईं।

क्‍यों किया कांग्रेस ने प्रदर्शन : इंदौर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह प्रदर्शन शहर में बेलगाम होते अपराध, भ्रष्टाचार और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहा है और आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। नेताओं का कहना था कि सरकार का जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

मेट्रो और इंदौर में तोड़फोड़ पर आक्रोश : कांग्रेस नेताओं ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और मेट्रो प्रोजेक्ट की प्लानिंग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अनियोजित तरीके से चल रहे मेट्रो के काम ने पूरे शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी है। इसके अलावा जगह-जगह हो रही तोड़फोड़ से लोग परेशान हैं और शहर अस्त-व्यस्त हो चुका है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लगातार उठ रहे सवाल : बता दें कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट की धीमी गति के साथ ही ट्रैफिक और बीआरटीएस को हटाने को लेकर की जा रही अनियमितता लगातार सामने आ रही हैं। कई जगह कंस्‍ट्रक्‍शन का काम चल रहा है। सडकों की हालत खराब है। ऐसे में इन मुद्दों को लेकर इंदौर प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख