Daily Horoscope
✕

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Updated: शनिवार, 28 जून 2025 (21:49 IST)
इंदौर-देवास हाईवे पर अर्जुन बड़ौदा के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया। ऐसे में जाम लगना शुरू हो गया। हालात ऐसे हो गए कि वाहन रेंगते रहे। डकाचिया से अर्जुन बड़ौदा के बीच 8 किलोमीटर के हिस्से में भयंकर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे में यातायात प्रभावित न हो, इसे सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
ALSO READ: इंदौर के आसपास 15 टूरिस्ट स्‍थलों पर बैन, इस वजह से प्रशासन ने लगाई रोक
खबरों के अनुसार, इंदौर-देवास हाईवे पर अर्जुन बड़ौदा के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया। ऐसे में जाम लगना शुरू हो गया। ऐसे में यातायात प्रभावित न हो, इसे सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की प्रभावी सूचना व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
ALSO READ: अब इंदौर में हर घर के बाहर QR code, डिजिटल होंगे पते, 29 जून से शुरू होगा पायलेट प्रोजेक्ट
कलेक्टर आशीष सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर में यातायात को हर हाल में सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे की वर्षाकाल में किसी भी परिस्थिति में यातायात बाधित नहीं हो, जाम नहीं लगे। उन्होंने कहा कि बायपास पर ‍निर्माणाधिन ओवरब्रिज के कारण यातायात में समस्याएं आ रही हैं।
ALSO READ: इंदौर-देवास रोड के 30 घंटों के महाजाम ने नेताओं के नाकारापन, सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार और खोखले सिस्टम की खोली पोल
कलेक्टर सिंह ने कहा कि निर्माणाधिन ओवरब्रिज के डायवर्ट और सर्विस रोड़ पर आवश्यकता के अनुसार सुधार कार्य अतिशीघ्र किया जाए। असुविधा से बचने के लिए भारी वाहन चालक एबी रोड पर देवास जाने के लिए मानपुर, घाटा बिल्लोद, लेबड़, बदनावर, बड़नगर, उज्जैन से देवास मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

अगला लेख