Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के आश्रम से नाबालिग लड़के के अपहरण का दावा, CCTV फुटेज में सुराग नहीं

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (15:35 IST)
Bal Ashram Indore: इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में 6 बच्चों की मौत से चर्चा में आए एक आश्रम का 16 वर्षीय लड़का लापता हो गया है। आश्रम प्रबंधन ने मानसिक रूप से कमजोर लड़के को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने का दावा करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आशीष पटेल ने बताया कि शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में हैजे के प्रकोप के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ बच्चों को 6 जुलाई को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में एहतियात के तौर पर भेजा गया था।

ALSO READ: नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे
 
उन्होंने बताया कि आश्रम प्रबंधन ने तेजाजी नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि इन बच्चों में शामिल आनंद (16) को किसी अज्ञात बदमाश ने बहला-फुसलाकर 8 जुलाई को अगवा कर लिया। एसीपी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के 8 जुलाई के फुटेज में यह लड़का नहीं दिखा है। उन्होंने बताया कि हम 8 जुलाई से पहले के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

ALSO READ: इंदौर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत, एक को बिना पोस्टमॉर्टम दफनाया
 
पटेल ने बताया कि श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम के प्रबंधन के मुताबिक लापता लड़का मानसिक रूप से कमजोर है और उसे हरदा की बाल कल्याण समिति ने जनवरी में इंदौर भिजवाया था। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के के लापता होने के मामले की तमाम पहलुओं से जांच की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम के भीतर 4 बच्चों ने हैजे से पीड़ित होने के बाद 1 और 2 जुलाई के बीच दम तोड़ा जबकि इस संस्थान में 30 जून को जान गंवाने वाले 1 बच्चे के बारे में दावा किया गया था कि उसकी मौत दौरे पड़ने के कारण हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि आश्रम के 1 अन्य बच्चे की 29 और 30 जून की दरमियानी रात मौत हुई थी लेकिन आश्रम प्रबंधन ने इस बच्चे की मौत की जानकारी प्रशासन को नहीं दी थी और उसके शव को परिजनों को सौंपे जाने के बाद एक स्थानीय श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

ALSO READ: Indore : युगपुरुष धाम आश्रम में 2 दिन के भीतर 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, ठहाके लगाने वाले SDM को पद से हटाया
 
अधिकारियों के मुताबिक आश्रम प्रबंधन का दावा है कि इस बच्चे की मौत मिर्गी से हुई थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की जांच में आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती किए जाने, बच्चों का मेडिकल रिकॉर्ड उचित तरीके से नहीं रखे जाने और संस्थान के रखरखाव की अन्य गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

अगला लेख