Daily Horoscope
✕

बिहार में 21 दिन में 13वां पुल ढहा, अब इंजीनियर के पैर छूने झुके नीतीश कुमार!

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (15:42 IST)
Bihar bridge collapse : बिहार में बुधवार को एक और छोटा पुल ढह गया। राज्य में पिछले 21 दिनों में इस तरह की यह 13वीं घटना है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बीच पटना में एक प्रोजेक्ट में देरी से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर के पैर छूने आगे बढ़े। इस हरकत से इंजीनियर को मानों सांप ही सूंघ गया।
 
नीतीश की नौटंकी : राजधानी पटना में गंगा जेपी पथ के तीसरे फेज का शुभारंभ करने पहुंचे नीतीश कुमार इंजीनियर के पैर छूने लगे। प्रोजेक्ट के काम में हो रही देरी ने नाराज नीतीश यह कहते हुए आगे बढ़े कि कहिए तो आपके पैर छू लें। इस पर प्रोजेक्ट इंजीनियर ने हाथ जोड़ते हुए उनसे ऐसा नहीं करने की विनती की। 

<

"कहिए त हम आपका पैर छू लेते हैं" : CM Nitish Kumar

और हाथ जोड़कर पैर छूने के लिए उठ गए #Bihar के CM, पुल निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीछे हटते हुए बोले- नहीं-नहीं सर ऐसा मत करिए pic.twitter.com/VDsaVauE3Z

— Kaushik Kanthecha (@Kaushikdd) July 10, 2024 >बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश राजनीतिक मंच पर किसी के पैर छूने झुके हो। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैरों में उस समय झुके थे जब उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए संसदीय दल का नेता चुना जा रहा था।

सहरसा में गिरा पुल : सहरसा जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) ज्योति कुमार ने बताया कि हमें अभी सूचना मिली है कि महिषी गांव में ऐसी घटना घटी है। यह एक छोटा पुल या पुलिया हो सकता है। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी वहां पहुंच रहे हैं। हम घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

15 इंजीनियर निलंबित : पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई जिलों में एक दर्जन से अधिक पुलों और पुलियों के ढहने पर राज्य सरकार ने 15 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों को राज्य के सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का स्पष्ट निर्देश दिया था, जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।
 
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को राज्य में पुलों या पुलियों के लिए अपनी-अपनी रखरखाव नीति तुरंत तैयार करने को भी कहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख