ramcharitmanas
✕

Crime News: इंदौर में 15 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (23:17 IST)
इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 4 जगह कार्रवाई करते हुए करीब 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए इन आरोपियों में 1 महिला भी शामिल है। पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह ब्राउन शुगर कहां से लाते थे?
 
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ का धंधा बड़े जोर-शोर से चल रहा है जिसको लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार 'ऑपरेशन प्रहार'र के तहत कार्रवाई भी कर रहा है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। इसको लेकर बस स्टैंड सहित आसपास पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 4 जगह कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है जिसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
 
पुलिस ने पहली कार्रवाई संयोगितगंज थाना क्षेत्र में की है जिसमें 2 आरोपी आकाश और दीपक को पकड़ा गया है। 2 कार्रवाई छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में कई गई है जिसमें कैलाश, ऋषभ और यज्ञत को गिरफ्तार किया गया। चौथी कार्रवाई परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में की गई है जिसमें मंजू नाम की महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस 80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह ब्राउन शुगर कहां से लाते थे और इंदौर में किसे डिलीवरी देने आए थे?

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख