Daily Horoscope

महिला एसआई पर भाजपा नेता को चांटा मारने का आरोप, महूनाका पर हंगामा, रोड जाम किया, बसें रोकीं, संस्‍पैंड की मांग

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2026 (17:05 IST)
इंदौर के महू नाका पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दोनों तरफ के रोड जाम किए, बसें रोकीं और वाहनों को रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दरअसल, इंदौर के महू नाका चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस चेकिंग के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे को रोकने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

शेंडगे का आरोप, मुझे थप्‍पड़ मारा : वीरेंद्र शेंडगे ने आरोप लगाया कि वे चौराहे से गुजर रहे थे तभी एसआई लक्ष्‍मी धार्वे ने उन्‍हें रोका और आते ही थप्‍पड़ मार दिया। उन्‍होंने बताया कि मैं मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसके बाद पुलिस द्वारा चालान बनाने की बात पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और एक घंटे से ज्‍यादा देर के लिए चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सीटी बसें रोकी, वाहन चालकों को जाने से रोका गया। सीटी बस को रास्‍ते में खड़ा कर के रोड ब्‍लॉक किया गया। मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

200 से ज्‍यादा कार्यकर्ता जमा हुए : कार्यकर्ता और पुलिस में बहस के बाद भाजपा नेता ने फोन करना शुरू किया और थोड़ी ही देर में चौराहे पर 200 से अधिक कार्यकर्ता एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर वाहनों को रोकना भी शुरू कर दिया। चौराहे से जुड़े पांच मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ की तरफ से उनके प्रतिनिधि प्रणय चित्तौड़ा भी मौके पर आए और उन्होंने पुलिस अफसरों से चर्चा की। कुछ देर बाद चक्का-जाम समाप्त हो गया और कार्यकर्ता लौट गए। शेंडगे का कहना था कि चौराहे पर रोज जांच के नाम पर सुबह से वाहन चालकों को रोका जाता है। जबरन हेलमेट पहनने के लिए दबाब बनाया जाता है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि

क्‍या कहा एसआई लक्ष्‍मी धार्वे ने : ड्यूटी पर मौजूद एसआई लक्ष्‍मी धार्वे ने बताया कि वे सिग्‍नल क्रॉस करते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे और हेलमेट भी नहीं था, इसलिए मैंने उन्‍हें रोका था। इस दौरान बहस में मेरा हाथ उनके कंधे से लग गया होगा, मैंने उन्‍हें कोई चांटा नहीं मारा।

जांच हो जाए सब साफ हो जाएगा : एसीपी सुप्रिया चौधरी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। एसआई के साथ लगा कैमरा चेक कर रहे हैं, अभी सिर्फ आरोप है, हम पहले देखेंगे कि क्‍या हुआ है। मैं आपको पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा पक्ष बताऊंगी। कोई दिक्‍कत नहीं है। एक बार जांच हो जाने दीजिए।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख