ramcharitmanas

इंदौर में बेअसर रहा भारत बंद, सामान्य रहीं कारोबारी गतिविधियां

Updated: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (14:43 IST)
इंदौर। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों के बुलाए भारत बंद का मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में सोमवार को कोई असर नजर नहीं आया और जनजीवन तथा कारोबारी गतिविधियां सामान्य बनी रहीं। चश्मदीदों ने बताया कि शहर की सड़कों पर यातायात आम दिनों की तरह नजर आया और माल परिवहन की गतिविधियां भी सुचारु रूप से जारी रहीं।

ALSO READ: Live : कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद, सिंघु बॉर्डर पर किसान की मौत
 
भारत बंद को समर्थन दे रहे राष्ट्रीय किसान-मजदूर महासंघ की जिला इकाई के अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार ने बताया कि उनके संगठन की योजना थी कि स्थानीय कृषि उपज मंडियों और अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर आम लोगों से किसान आंदोलन से जुड़ने की अपील की जाए। लेकिन प्रशासन की मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं किया जा सका।

ALSO READ: आखिर किसान क्यों कर रहे हैं भारत बंद? सड़कों पर लंबा जाम, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, आमजन ‍‍‍त्रस्त
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने भारत बंद को समर्थन नहीं दिया। बीकेएस के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार के साथ वार्ता के जरिए किसानों के मसले शांतिपूर्ण ढंग से हल किए जाएं।(भाषा)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख