1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Auto driver dies in moving vehicle in Indore

इंदौर में चलती गाड़ी में ऑटो ड्राइवर की मौत, जानिए क्‍या है मामला...

Auto driver dies in moving vehicle in Indore
Indore MP News : बीते कुछ सालों में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। खासकर युवाओं में साइलेंट अटैक किलर बनकर जान ले रहा है। ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया है। यहां आज सुबह एक ऑटो ड्राइवर को चलती गाड़ी में साइलेंट अटैक आ गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनकर परिवार सदमे में है।
खबरों के अनुसार, आज सुबह एक ऑटो ड्राइवर को चलती गाड़ी में साइलेंट अटैक आ गया। यह घटना शुक्रवार सुबह आईपीएस कॉलेज के पास हुई। स्थानीय लोगों ने 41 वर्षीय ऑटो चालक गणेश सोलंकी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में साइलेंट हार्ट अटैक की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। खासकर युवाओं में साइलेंट अटैक किलर बनकर जान ले रहा है। (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दर्द में चीखे एक्टर, मैं सैफ अली खान हूं, जल्दी स्ट्रेचर लाओ, ऑटोवाले ने सुनाई उस रात की कहानी