1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kejriwal promises Rs 10 lakh insurance for auto drivers in Delhi

केजरीवाल का वादा, ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा

पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा चालकों के लिए कुल 5 घोषणाएं कीं

Delhi Assembly Elections 2025
Auto drivers to get Rs 10 lakh insurance in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शहर के ऑटो रिक्शा चालकों के लिए 10 लाख रुपये की बीमा का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ऑटो चालकों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। केजरीवाल ने कोंडली विधानसभा क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चालक के परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। आप प्रमुख ने ऑटो चालकों को उनकी बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपए की सहायता देने का भी वादा किया।
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटो चालकों को पोशाक भत्ते के रूप में साल में दो बार 2500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने उनके बच्चों को मुफ्त कोचिंग और ‘पूछो’ ऐप की फिर से शुरूआत करने का भी आश्वासन दिया।
यह ऐप ‘दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम’ द्वारा विकसित डेटाबेस तक पहुंच स्थापित करने में मदद करता है जिससे लोगों को पंजीकृत ऑटो चालकों को कॉल करने की सुविधा मिलती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Market Today: ठोस संकेतकों के अभाव में Sensex व Nifty स्थिर रुख के साथ बंद