Daily Horoscope
✕

इंदौर नगर निगम में एक और घोटाला उजागर, कचरा निपटान कंपनी का नियमविरुद्ध अनुबंध बढ़ाया

महापौर ने सीएम को पत्र लिखकर जांच की मांग की

Updated: बुधवार, 12 जून 2024 (11:04 IST)
Indore Municipal Corporation scam: इंदौर नगर निगम (IMC) में नित नए घोटाले सामने आते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कथित तौर पर एक और घोटाला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवगुराड़िया (Devguradia) स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड (Trenching Ground) पर सूखा कचरा निपटान के लिए जिस कंपनी को 7 साल के लिए ठेका दिया गया था, उसे हर साल सवा करोड़ रुपए रॉयल्टी चुकानी थी। लेकिन कंपनी ने रॉयल्टी का एक भी रुपया नहीं चुकाया। इसके बावजूद स्मार्ट सिटी की तत्कालीन एमडी ने कंपनी को वर्ष 2021 में 7 वर्ष का एक्सटेंशन और दे दिया।
 
इस मामले के मामला उजागर होते से ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम को पत्र लिखकर तत्कालीन अफसरों पर कार्रवाई और जांच की मांग की है। वसूली के लिए कंपनी को नोटिस दिया है। साथ ही कलेक्टर को पत्र लिख अनुबंध निरस्त करने को कहा है।
 
कंपनी को चुकाने थे हर वर्ष सवा करोड़ रुपए : ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरा निपटान के लिए वर्ष 2017 में टेंडर जारी किए गए थे। नेफ्रा नामक कंपनी को नियम बदल टेंडर दिया था। स्मार्ट सिटी की तरफ से दिए टेंडर में एक शर्त यह भी थी कि कंपनी निगम संसाधनों का इस्तेमाल करेगी और बदले में हर साल सवा करोड़ रुपए रॉयल्टी चुकाएगी। 7 साल समाप्त होने पर कंपनी की परफॉर्मेंस का आकलन होगा। संतुष्ट हुए तो एक्सटेंशन मिलेगा।
 
लेकिन स्मार्ट सिटी की एनडी रहीं प्रतिभा पाल ने 2021 में ही कंपनी का तय समय के अलावा 7 साल के लिए एक्सटेंशन कर दिया। अनुबंध वर्ष 2028 तक हो गया। एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला ने इसकी शिकायत महापौर से की थी। इस मामले में महापौर के हाथ अहम दस्तावेज लगे हैं।
 
जांच में कई बड़े अफसर व जनप्रतिनिधि आएंगे शिकंजे में : अब निगम का बर्खास्त कर्मचारी असलम, उसके रिश्तेदारों की फर्म, पूर्व कार्यपालन यंत्री अभय राठौर, ग्रीन कंस्ट्रक्शन, नीव कंस्ट्रक्शन, किंग और क्षितिज इंटरप्राइजेज, डायमंड, कॉस्मो सहित अन्य फर्में ईडी के निशाने पर हैं।(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, कस्टडी से भगाने की कोशिश मे शॉर्ट एनकाउंटर, 50 हजार का था ईनाम

अगला लेख