manglik dosh calculator
✕

इंदौर में DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बस स्टॉप, ब्रेकर महंगे सफर का विरोध

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 (19:14 IST)
देवी अहिल्‍या के गेट पर एबीवीपी ने इंदौर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के मेन गेट पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से समस्याओं का जल्द निराकरण की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन के चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

जबकि भंवरकुआ से आईटी पार्क जाने वाले मार्ग पर आधा किमी मीटर से ज्यादा मार्ग पर गाड़ियां फंस गईं। जाम लगने से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। एबीवीपी की प्रमुख मांगों में स्कूल ऑफ फॉर्मेसी के सामने सिटी बस स्टॉप की व्यवस्था करना और सिटी बस के बढ़े हुए बस पास शुल्क को कम करना शामिल है। साथ ही DAVV के मुख्य गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग है।

एबीवीपी ने DAVV गर्ल्स हॉस्टल के सर्विस रोड पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करने की मांग भी की है। ABVP पदाधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर विश्वविद्यालय परिसर और गर्ल्स हॉस्टल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्राओं की ओर से लगातार मांग उठाई जा रही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख