1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Students created a ruckus at Devi Ahilya University in Indore
Last Modified: इंदौर (मप्र) , रविवार, 17 मई 2026 (17:33 IST)

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

Students created a ruckus at Devi Ahilya University in Indore
Uproar at Devi Ahilya University : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IET परिसर स्थित हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा देर रात जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खंडवा रोड स्थित आईईटी कैंपस हॉस्टल का है। वीडियो में छात्र अर्धनग्न अवस्था में डांस करते दिखाई दे रहे हैं, साथ ही हॉस्टल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच 

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IET परिसर स्थित हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा देर रात जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खंडवा रोड स्थित आईईटी कैंपस हॉस्टल का है। वीडियो में छात्र अर्धनग्न अवस्था में डांस करते दिखाई दे रहे हैं, साथ ही हॉस्टल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के छात्रों का कोर्स पूरा होने के बाद हॉस्टल में देर रात फेयरवेल जैसा माहौल बना हुआ था। देर रात तक छात्र जश्न मनाते रहे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की। वायरल वीडियो में छात्र शोर-शराबा करते और सामान फेंकते दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्र हॉस्टल की पहली मंजिल से नीचे खड़े छात्रों पर बाल्टियों से पानी फेंकते नजर आ रहे हैं।
 

कॉलेज प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

मामले को गंभीरता से लेते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी घटना की जानकारी लेकर संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

छात्रों से होगी नुकसान की भरपाई

यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। जिन छात्रों ने हॉस्टल में तोड़फोड़ और अनुशासनहीनता की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने साफ किया है कि नुकसान की भरपाई संबंधित छात्रों से कराई जाएगी और उन पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...