नहीं मिल रहा शारीरिक सुख, इंदौर में पति से नाखुश पत्नी ने मांगा तलाक
इंदौर में तलाक का एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति से इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे रहा है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ संबंधों को लेकर संतुष्ट नहीं है।
दरअसल, पत्नी अपने पति से नाखुश हैं। इसलिए वो तलाक लेना चाहती है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ संबंधों को लेकर संतुष्ट नहीं है। हालांकि महिला का पति और उसके परिवार वाले महिला के साथ ही रहना चाहते हैं। लेकिन महिला ने साथ रहने से इंकार कर दिया है। पत्नी चाहती है कि वह अपने पति को जितना जल्दी हो सके तलाक लेकर छोड़ दे। घर के अंदर शुरु हुआ ये विवाद पहले बाहर लोगों को पता नहीं था लेकिन धीरे-धीरे ये बात घर के बाहर जाने लगी है।
पहले तो दोनों परिवारों ने बैठ कर उनके बीच सुलह कराने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। मामले के निपटारे के लिए समाज की पंचायत बुलाई गई। इसके बाद फैसला हुआ कि पति की मेडिकल जांच करवाई जाए। पूरी कहानी समझने के बाद पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की पडताल के लिए डॉक्टर से पति की जांच कराई गई। आखिरकार, मामला सुलझ गया। बड़ी मिश्किलों के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हुए।
सिंधी समाज की पहल से टूटने से बच रहे परिवार : जानकारी के लिए बता दें कि ये शहर में अकेले ऐसा मामला नहीं है। कई कपल के बीच संबंधों में असंतुष्टि को लेकर झगड़े चल रहे है। शहर में सिंधी समाज ऐसे मामलों को लगातार सुलझा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सिंधी समाज नें छोटे-छोटे झगड़ों को सुलझाने लिए 17 जुलाई 2023 से हुई पहल ने अब तक 800 से ज्यादा विवादों को सुना है। समाज के द्वारा जब लोगों की परेशानियों को सुना गया तो सामने आया कि शहर में बड़ी संख्या में कई ऐसे कपल हैं जो रिलेशन में असंतुष्ट हैं। कई परिवार टूटने की कगार पर आ गए हैं लेकिन समाज के सरहानीय पहल से आज कई परिवार सुखी जीवन जी रहे हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें