इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, 10 से अधिक बच्चे बस में थे सवार
इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस (School Bus) में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यह मंजर देख हर कोई हैरान रह गया। इस बस में 10 से अधिक बच्चे सवार थे। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही बस में आग लगती देख सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कुछ ही मिनटों में आग ने बस को पूरी तरह अपनी लपटों में समेट लिया। आग इतनी भयंकर थी कि लपटों के साथ उठता काला धुआं आसमान को ढकता चला गया। यह हादसा सांवेर क्षेत्र के पंच डेरिया गांव के पास हुआ है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें