ganesh chaturthi

इंदौर में भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत

Updated: सोमवार, 18 अगस्त 2025 (16:32 IST)
Under construction wall collapsed in Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार (Under construction wall) ढहने से 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि 1 अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि भारी बारिश के बीच एक निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट की ईंटों की 13 फुट ऊंची दीवार ढह गई जिसके मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई।ALSO READ: नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर में 2 कंपनी प्रतिनिधियों की मौत
 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम राठौर (22), रामेश्वर पवार (48) और टीटू राठौर (35) के रूप में हुई है। बिरथरे ने बताया कि ए मजदूर निजी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में 2 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की भूमिगत टंकी के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है। बिरथरे ने बताया कि तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

अगला लेख