1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 2 company representatives died in a collision with an unknown vehicle in Noida

नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर में 2 कंपनी प्रतिनिधियों की मौत

accident
Road accident in noida: नोएडा (Noida) के दादरी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 2 कंपनी प्रतिनिधियों (Delivery Boy) की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर नई बस्ती गांव के मोड़ पर उस वक्त हुई, जब मोटरसाइकल पर सवार 2 कंपनी प्रतिनिधियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
 
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर निवासी अंकित और बिहार के सीतामढ़ी निवासी राकेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वोट चोरी और SIR पर बढ़ा विवाद, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष