1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lineman dies due to electric shock in Kannauj
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 16 अगस्त 2025 (16:20 IST)

कन्नौज में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Lineman dies due to electric shock in Kannauj
कन्नौज (यूपी)। कन्नौज (Kannauj) के ठठिया थाना क्षेत्र (Thathiya police station) के पुंगरा गांव में एक लाइनमैन (lineman) की बिजली का करंट (electric shock) लगने से मौत होने के बाद परिजनों ने तिर्वा बिजली उपकेंद्र पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया जिससे पुलिस की एक गाड़ी के शीशे टूट गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कन्नौज के पुंगरा गांव में उस समय घटी, जब बिजली विभाग के लाइनमैन ब्रजेश राठौर ने बिजली लाइन की मरम्मत के लिए 'शटडाउन' लिया था। लेकिन जैसे ही वह खंभे पर चढ़े, बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि खंभे से गिरने के बाद राठौर को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ALSO READ: मुंबई में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत
 
अखिलेश ने मृत्यु पर दु:ख जताया : कन्नौज सीट से सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में बिजली कर्मी की करंट लगने से हुई मृत्यु पर दु:ख जताया है। सांसद अखिलेश ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की है। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिए जाने की मांग की।
 
कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर : मामला बिगड़ने के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम बिजली के करंट से ठठिया निवासी लाइनमैन बृजेश राठौर (24) की मौत हो गई, जो संविदा पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिजनों ने तिर्वा बिजली उपकेंद्र के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और 2 घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए।ALSO READ: Bihar : विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क जाम के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन सड़क से उठने को राजी नहीं हुए।
 
इस दौरान 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जबरदस्ती हटाने का प्रयास करने लगे जिससे जाम लगाए लोगों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं ने भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा और करीब 3 घंटे बाद हालात पर काबू पाया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ट्रंप और जेलेंस्की सोमवार को करेंगे मुलाकात, यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर होगी चर्चा