गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 children died after eating poisonous food in Patna Bihar
Last Updated :पटना , गुरुवार, 14 अगस्त 2025 (19:08 IST)

Bihar : विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

3 children died after eating poisonous food in Patna Bihar
Poisonous food case : बिहार की राजधानी पटना के खिरीमोड़ इलाके में जहरीला भोजन खाने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान निधि कुमारी (8), उसके दो भाई विकास कुमार (6) एवं मोहित कुमार (4) के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार रात की है, जब बच्चों ने रात का खाना खाने के बाद पेट दर्द की शिकायत की। जब उनकी हालत बिगड़ी, तो उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
 
पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान निधि कुमारी (8), उसके दो भाई विकास कुमार (6) एवं मोहित कुमार (4) के रूप में हुई है। पालीगंज-एक के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) राजीव चंद्र सिंह ने बताया, यह घटना सोमवार रात की है, जब बच्चों ने रात का खाना खाने के बाद पेट दर्द की शिकायत की।
जब उनकी हालत बिगड़ी, तो उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां विकास और मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, निधि को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि आशंका है कि जहरीला खाना खाने से उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
(सांकेतिक फोटो)
ये भी पढ़ें
1090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित, 15 अगस्त से पहले केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान