1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. कुम्भ मेला
  4. kumbh mela nashik in 2027

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?

kumbh mela nashik in 2027
प्रयागराज महाकुंभ के बाद अगला कुंभ मेला महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में आयोजित होने जा रहा है तथा वर्ष 2027 में त्र्यंबकेश्वर में यानी नासिक से लगभग 38 किमी दूर इस सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होगा। नासिक में प्रत्येक 12 वर्ष के बाद सिहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होता है। नासिक में पिछला सिंहस्थ कुंभ मेला वर्ष 2015-16 में आयोजित किया गया था।
इस कुंभ मेले में सभी 13 अखाड़े हिस्सा लेंगे। सरकार गोदावरी नदी की सफाई पर ध्यान देगी। भक्तों के लिए तपोवन में जगह आरक्षित की जाएगी। इसमें 3 अमृत स्नान और 45 कुंभ स्नान होंगे। कुंभ मेले का आयोजन संयुक्त रूप से नासिक, त्र्यंबकेश्वर, तपोवन और पंचवटी में किया जाएगा। त्र्यंबकेश्वर से होकर बहने वाली गोदावरी नदी के किनारे एक वैकल्पिक घाट बनाया जाएगा।
 
सिंह राशि सूर्य सिंह राषौ बृहस्पतौ।
गोदावर्य भवेत् कुम्भो जयते खलु मुक्तिदः।।
जब बृहस्पति सिंह या सिंह (राशि चक्र) में और सूर्य और चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तो कुंभ नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आयोजित किया जाता है।
 

मुख्य शाही स्नान (अमृत स्नान) की तिथियां

नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला का मुख्य आयोजन 2027 में होने जा रहा है। इसके ध्वजारोहण (आधिकारिक शुरुआत) की तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है और मुख्य शाही स्नान 2027 में संपन्न होंगे:-
पहला शाही स्नान: 2 अगस्त 2027 (सोमवती अमावस्या)
दूसरा (मुख्य) शाही स्नान: 31 अगस्त 2027 (श्रवण अमावस्या)
तीसरा शाही स्नान: 11 सितंबर 2027 (रामकुंड, नासिक - वैष्णव अखाड़े) और 12 सितंबर 2027 (त्र्यंबकेश्वर - शैव अखाड़े)
 
  • • ध्वजारोहण / शुरुआत: 31 अक्टूबर 2026
  • • नगर प्रदक्षिणा: 29 जुलाई 2027
  • • पहला अमृत स्नान: 2 अगस्त 2027
  • • दूसरा अमृत स्नान: 31 अगस्त 2027
  • • तीसरा अमृत स्नान (नासिक): 11 सितंबर 2027
  • • तीसरा अमृत स्नान (त्र्यंबकेश्वर): 12 सितंबर 2027
  • • समापन: 24 जुलाई 2028
 

कहां-कहां होता हैं कुंभ मेले का आयोजन:

भारत के इन 4 शहरों में होता है, जो प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखंड), नासिक (महाराष्ट्र) और उज्जैन (मध्य प्रदेश) में इन जगहों पर कुंभ मेले लगते हैं। बता दें कि हर 3 वर्ष में इनमें से किसी भी स्थान पर एक कुंभ मेला पड़ता है। त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर, जो कि नासिक में स्थित हैं, वह 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल होने के कारण यहां लगने वाले कुंभ मेला का भी विशेष महत्व माना गया है। इस अवसर पर इन खास तारीखों पर अमृत स्नान किया जाएगा। 
 

नासिक कुंभ मेला 2027-2028 की तिथियों का व्यवस्थित विवरण नीचे दिया गया है:

1. आधिकारिक शुरुआत (ध्वजारोहण)
ध्वजारोहण समारोह: 31 अक्टूबर 2026
 
2. मुख्य शाही स्नान एवं प्रमुख तिथियां (2027)
पहला अमृत स्नान: 24 जुलाई 2027 (आषाढ़ सोमवती अमावस्या - सोमवार)
दूसरा (मुख्य) अमृत स्नान: 2 अगस्त 2027 (श्रावण अमावस्या - मंगलवार)
 
ऋषि पंचमी: 31 अगस्त 2027
तीसरा अमृत स्नान (वैष्णव): 5 सितंबर 2027 (भाद्रपद शुद्धा एकादशी - रामकुंड, नासिक)
तीसरा अमृत स्नान (शैव): 11 सितंबर 2027 (कुशावर्त तीर्थ, त्र्यंबकेश्वर)
 
भाद्रपद पूर्णिमा: 12 सितंबर 2027
आश्विन शुद्ध एकादशी: 15 सितंबर 2027
आश्विन पूर्णिमा: 11 अक्टूबर 2027
कार्तिक शुद्ध एकादशी: 15 अक्टूबर 2027
कार्तिक पूर्णिमा: 10 नवंबर 2027
 
3. आगामी प्रमुख पर्व एवं उत्सव (2028)
मौनी अमावस्या: 14 नवंबर 2027
वसंत पंचमी: 26 जनवरी 2028
गंगा गोदावरी महोत्सव: 1 फरवरी 2028
महा शिवरात्रि: 8 फरवरी 2028
गंगा दशहरा उत्सव: 27 फरवरी 2028 से 25 मई 2028
 
4. आधिकारिक समापन
झंडा झुकाना (समापन समारोह): 2 जून 2028 से 24 जुलाई 2028
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
अगला लेख
शारदीय नवरात्रि 2026: मां स्कंद माता की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें