Daily Horoscope
✕

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है वसंत पंचमी की ये 5 खास डिशेज, विटामिन ई के साथ दूर होगा अल्जाइमर्स का खतरा

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (13:02 IST)
ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है तथा याददाश्त में वृद्धि होती है। पीले पदार्थों में पाए जाने वाले विटामिन ई की उच्च मात्रा अल्जाइमर्स का खतरा कम करने का कार्य करती है। स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ ही यह रंग ऋतुराज वसंत के सुहाने मौसम में रिश्ते में प्यार की मिठास घोलता है। आप भी इस वसंत पंचमी पर अवश्य ट्राई करें ये ये 4 वासंती डिशेज... 
 
कद्दू का केसरिया हलवा  
 
सामग्री : 
500 ग्राम केसरिया कद्दू, 100 ग्राम मावा, 125 ग्राम शकर, 1 चम्मच इलायची पावडर, पाव कप कटे मेवे, 1 चम्मच घी।
 
विधि : 
सबसे पहले कद्दू को छीलकर किस लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके कद्दू को भूनें और उसमें मावा और शकर डालकर पका लें। अब मेवे व इलायची डाल दें। लजीज कद्दू का केसरिया हलवा गरमा-गरम परोसें। 
 
 
*****
 
वासंती पूरियां  
 
सामग्री :
1 कटोरी गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच बेसन, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच अजवाइन, पाव चम्मच हल्दी, तेल (तलने के लिए)।
 
विधि :
सर्वप्रथम गेहूं के आटे को छानकर उसमें तेल को छोड़ कर बाकी सभी सामग्री डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। अब 15-20 मिनट कपड़े से ढंक कर रख दें। एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर कुरकुरी पूरियां तल लें। अब गरमा-गरम पूरी को अचार या चटनी के साथ पेश करें। 
 
*****
 
वासंती रायता
 
सामग्री :
250 ग्राम दही, 150 ग्राम ताजा कद्दू, 1 चुटकी काला नमक, (चुटकी भर हींग-जीरा छौंक के लिए), 1 चम्मच घी, सादा नमक, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, हरा धनिया, आधा चम्मच शकर।
 
विधि :
सबसे पहले दही को एक बर्तन में लेकर रवई से मथ लें। अब कद्दू को छीलकर किस लें और गरम पानी में उबाल लें। अब इसे हाथ से टाइट निचोड़ कर दही में डालें। अब उपरोक्त सामग्री (कटी हरी मिर्च, काला नमक, सादा नमक, शकर) इसमें डालें और हिलाएं। 
 
एक चम्मच में घी गरम करके हींग व जीरे का छौंक तैयार करके रायते में डालें। अच्छी तरह मिलाएं और हरा धनिया डालकर पेश करें।
 
*****
 
लाजवाब वासंती राइस   
 
सामग्री :
250 ग्राम बासमती चावल, 1 चम्मच दूध, 1 कप शकर, 1 चम्मच इलायची पावडर, 4-5 लौंग व केसर के लच्छे, चुटकी भर मीठा पीला रंग, 1 चम्मच घी, पाव कप मेवों की कतरन।
 
विधि :
सबसे पहले चावल को उबाल कर ठंडे करके अलग रख लें। अब एक पैन में घी गरम करके लौंग, इलायची एवं मीठा रंग डालें। तत्पश्चात उबले चावल डालकर दो-तीन मिनट तक चलाएं। 
 
फिर इसमें शकर डालकर मिलाएं। पूरी तरह शकर घुलने पर उसमें दूध में घुली केसर एवं कटे मेवे डालकर हिलाएं। तैयार गरमा-गरम लाजवाब केसरिया वासंती राइस पेश करें।
 
 
*****
 
वासंती मैंगो आइस्क्रीम
 
सामग्री :  
दो कटोरी हापुस का (छना हुआ) आमरस, आधा कटोरी मिल्क पावडर, एक कटोरी शकर, 1 कटोरी दूध, आधा कटोरी दूध की ताजा मलाई, पाव चम्मच जीएमएस पावडर, दो चम्मच पिस्ता की कतरन डेकोरेशन के लिए।
 
विधि : 
सर्वप्रथम दूध में मिल्क पावडर व शकर डालकर उबालें और ठंडा कर लें। अब इसमें आम रस, जीएमएस पावडर, दूध व मलाई डालकर मिक्सर में थोड़ी देर घुमाएं। 
 
अब आइस्क्रीम पॉट में डालकर एक घंटे फ्रीजर में रखें। फिर बाहर निकाल कर मिक्सर में फिर से घुमाएं। पुनः आइस्क्रीम पॉट में डालकर करीब 3-4 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। तैयार वासंती मैंगो आइस्क्रीम को पिस्ता कतरन से सजाएं और पेश करें।  
 
******
ALSO READ: वसंत पंचमी पर केसरिया वासंती सेवई खीर से लगाएं मां सरस्वती को भोग, वे होंगी प्रसन्न

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख