kalsarpa dosh calculator
✕

New Year 2026 Recipes: इन 10 खास रेसिपीज से मनाएं नववर्ष 2026, जीवन में आएगी खुशियां

Written By WD Feature Desk
Published: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (16:40 IST)
new year food: नया साल नई ऊर्जा और नई उम्मीदों का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में खुशियों का स्वागत हमेशा मीठे और स्वादिष्ट व्यंजनों से किया जाता है। नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए यहां 10 खास रेसिपीज दी गई हैं, जो आपके परिवार के उत्सव में स्वाद और खुशियां भर देंगी:ALSO READ: Kada Prasad Recipe: घर पर कैसे बनाएं सिख समुदाय का पवित्र कड़ा प्रसाद, पढ़ें स्वादिष्ट रेसिपी
 
शुभ शुरुआत के लिए व्यंजन 
 
1. केसरिया मूंग दाल हलवा:
यह एक शाही मिठाई है जो हर उत्सव की जान होती है। इसके लिए दाल को दरदरा पीसें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। घी में भुनी दाल में चीनी, केसर गरम पानी और सूखे मेवों को डालकर हलवा तैयार करें। नववर्ष की शुभ शुरुआत के लिए इस हलवे की खुशबू घर में सकारात्मकता लाती है। 
 
2. चॉकलेट ट्रफल केक: 
डार्क चॉकलेट, हैवी क्रीम, कोको पाउडर, और वनीला एक्सट्रैक्ट से तैयार यह के चॉकलेट प्रेमियों के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह पूरी तरह से चॉकलेट और क्रीम से लोडेड होता है। यह केक बहुत ही सॉफ्ट होता है और मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसे आप घर पर मेल्टेड चॉकलेट से सजा सकते हैं।
 
3. बादाम शेक या हॉट चॉकलेट: 
ठंड के मौसम को देखते हुए मेहमानों का स्वागत केसर-बादाम दूध या गाढ़े हॉट चॉकलेट के साथ करना एक शानदार अनुभव होगा।
 
4. गाजर का हलवा (विंटर स्पेशल):
चूंकि नया साल सर्दियों में आता है, इसलिए लाल रसीली गाजर का हलवा सबसे लोकप्रिय विकल्प है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो खासतौर पर सर्दी के मौसम में बनाई जाती है। गाजर, दूध, घी, इलायची, किशमिश, बादाम और चीनी का मिलाजुला स्वाद दिल को सुकून देता है। यह स्वाद के साथ-साथ गर्माहट भी देता है। इसे गार्निश करके गर्मा-गर्म परोसें।
 
5. रेड वेलवेट केक: 
मैदा, कोको पाउडर, छाछ, सिरका, और रेड फूड कलर आदि से बना यह केक देखने में जितना सुंदर है, खाने में उतना ही मखमली। इसका लाल रंग नए साल के उत्साह और प्यार का प्रतीक है। साथ ही इसके ऊपर 'क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग' इसे लाजवाब बनाती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद और गहरा लाल रंग पार्टी की टेबल पर चार चांद लगा देता है।ALSO READ: Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे
 
6. क्लासिक प्लम केक: 
नए साल और सर्दियों के लिए यह सबसे पारंपरिक केक है। इसमें सूखे मेवों और मसालों का भरपूर स्वाद होता है। मैदा, मक्खन, चीनी, संतरे का रस, दालचीनी पाउडर, और ढेर सारे नट्स, जैसे- किशमिश, काजू, बादाम, टूटी-फ्रूटी आदि सामग्री यूज करके इसे बनाया जाता है। इसमें मेवों को जूस में भिगोकर डाला जाता है, जिससे यह बहुत ही 'रिच' और खुशबूदार बनता है।
 
7. फ्रेश फ्रूट केक: 
अगर आप कुछ हल्का और हेल्दी ढूंढ रहे हैं, तो फ्रेश फ्रूट केक सबसे अच्छा है। वनीला स्पंज केक, व्हिप्ड क्रीम, और ताजे फल जैसे- कीवी, स्ट्रॉबेरी, आम, अंगूर को बने से केक से 2026 की शुरुआत एक ताजगी भरे स्वाद के साथ करें। इसमें चीनी की मात्रा कम रखी जा सकती है और फलों की ताजगी इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका पसंदीदा बनाती है।
 
8. दाल मखनी: 
इसे बनाने में समय जरूर लगता है, लेकिन इसका मखमली स्वाद उत्सव के माहौल को दोगुना कर देता है। क्रीम और मक्खन के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
 
9. रसमलाई:
अगर आप कुछ हल्का और ठंडा मीठा पसंद करते हैं, तो केसर के दूध में डूबी छैने की रसमलाई एक बेहतरीन विकल्प है। इसे 'सौभाग्य' का प्रतीक माना जाता है।
 
10. पनीर टिक्का या हरा भरा कबाब: 
तंदूरी मसालों में लिपटा पनीर टिक्का या पालक-मटर से बना हरा भरा कबाब सेहत और स्वाद दोनों में अव्वल है।
 
नए साल में जीवन में खुशियां बढ़ाने के लिए सामूहिक कुकिंग करें यानी  परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर खाना बनाएं, इससे आपसी प्रेम बढ़ता है। डाइनिंग टेबल को फूलों और मोमबत्तियों से सजाएं।साल के पहले दिन खाने का पहला हिस्सा ईश्वर को समर्पित करें या किसी जरूरतमंद को खिलाएं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Traditional Punjabi Recipe: कैसे बनाएं पारंपरिक पंजाबी भोजन सरसों का साग और मक्के की रोटी
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख