शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. How to make traditional Christmas Plum Cakes
Written By

प्लम केक : फलों के रस और रम से बना खास केक...

प्लम केक : फलों के रस और रम से बना खास केक... - How to make traditional Christmas Plum Cakes
क्रिसमस पर प्लम केक विशेष महत्व रखता है। क्रिसमस की खुशियां इस केक के बिना अधूरी मानी जाती हैं। इस दिन ईसाई एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए केक खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। क्रिसमस प्लम केक एक आकर्षक रेसिपी के माध्यम से तैयार किया जाता है। 
 
इस केक को तैयार करने के लिए खासी मशक्त करनी पड़ती है। इसमें रम, फलों व गर्म मसालों का का प्रयोग इस केक में विशेष तौर किया जाता है। 
 
प्लम केक फलों को एक महीना पहले से रम में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इसमें गर्म मसालों का प्रयोग कर इस केक तैयार किया जाता है। तैयार होने के बाद इस केक का रंग भूरा होता है। 
 
इस केक की डेकोरेशन के लिए चैरी, ड्रायफ्रूट के अलावा क्रीम आदि कई चीजों का प्रयोग किया जाता है। प्लम केक हार्ट की शेप, क्रिसमस ट्री स्टार व अन्य कई आकर्षक शेप्स में तैयार किया जाता है। 
 
केक के ऊपर मैरी क्रिसमस के साथ-साथ क्रीम और चैरी के साथ सांता क्लॉज आदि बनाकर इसे सजाया जाता है।
ये भी पढ़ें
डिलीशियस मिल्क मेड-कोको केक