sawan somwar

गणतंत्र दिवस पर बनाएं ब्रेड की ये 2 खास डिशेज, पढ़ें रेसिपी

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (13:17 IST)
तिरंगा ब्रेड केक 
 
सामग्री : 
 
एक बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, एक आम, एक कटोरी मलाई, एक कटोरी पिसी शक्‍कर, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, एक चम्मच गुलाब जल, (डेकोरेशन के लिए काजू, किशमिश, बादाम)।
 
विधि :
 
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ब्रेड केक बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शक्‍कर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शक्‍कर आम में मिलाकर उसे फेंटें। अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें, उस पर आम का मिश्रण फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर जैम लगाएं।
 
इसी प्रकार चौथी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण लगाएं। अब सजावट हेतु काजू, किशमिश आदि चिपकाएं तथा इसे केक की तरह बीच से दो भागों में काट लें। अब यह तीन रंगों का दिखेगा। लीजिए ब्रेड का तिरंगा केक तैयार है।

तिरंगा ब्रेड सैंडविच
 
सामग्री : 
 
एक पैकेट सैंडविच ब्रेड, 250 ग्राम बेसन, 6 आलू, प्याज 2, कटा हुआ धनिया 1/2 कप, 2 कटी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, सौंफ, राई, लालमिर्च, जीरा सभी आधा-आधा चम्मच, 1 कटोरी टोमॅटो सॉस, नमक स्वादानुसार। 
 
हरी चटनी के लिए- हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरीमिर्च, नींबू, नमक, शक्कर, भुना जीरा। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले बेसन में हरा धनिया, मिर्च, सौंफ, हल्दी, अजवाइन, नमक डालकर घोल बनाकर रख लें। अब उबले आलू में बारीक प्याज, नमक, हरी मिर्च, जीरा, मिलाकर गूंथ लें। अब हरी चटनी की सामग्री मिलाकर मिक्सी में पीस लें। 
 
एक समतल जगह पर एक ब्रेड रखें, उस पर हरी चटनी लगाएं, उस पर दूसरी ब्रेड रखकर आलू का मिश्रण फैलाएं, उस पर तीसरी ब्रेड रखकर टमाटर सॉस लगाकर चौथी ब्रेड से ढंक कर सावधानीपूर्वक उठाकर बेसन के घोल से लपेटें और गरम तेल भूरे होने तक तलें। अब इसे चार भाग में सैंडविच की तरह काट लें। लाजवाब तिरंगा सैंडविच को चटनी के साथ सर्व करें। 



ALSO READ: Republic Day को सेलिब्रेट इन 3 खास रेसिपीज से, पढ़ें आसान विधियां
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख