sawan somwar

Republic Day को सेलिब्रेट करें इन 3 खास रेसिपीज से, पढ़ें आसान विधियां

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (19:11 IST)
गणतंत्र दिवस के मौके पर खाने-पीने की चीजों में भी हम भारतीय कम नहीं हैं। यहां भी हम हमारे खान-पान में 3 रंगों का इस्तेमाल करके कई तरह के व्यंजन बनाकर रिपब्लिक डे को सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानें 3 सरल व्यंजन विधियां पेश है आपके लिए...

 
जायकेदार तिरंगा ढोकला 
 
सामग्री : 
 
125 ग्राम चना दाल, 125 ग्राम मूंग दाल, चावल 100 ग्राम, 100 ग्राम उड़द दाल, हींग चुटकीभर हींग, एक नींबू का रस, मटर 250 ग्राम, 6 हरी मिर्च, 1 अदरक, 1 बड़ा चम्मच तेल, किसा हुआ 1/2 नारियल, हरा धनिया 2 गुच्छे, मीठा नीम 4-5 पत्ती, राई, तेल 2 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार, पानी 3/4 कप, ढाई चम्‍मच फ्रूट सॉल्ट।
 
विधि : 
 
करीब तीन घंटे तक अलग-अलग दाल और चावल को भिगो दें। मटर, हरी मिर्च और अदरक को महीन पीस लें। मटर को तेल में थोड़ा सेंक कर उसमें नमक मिला दें। चावल को मोटा और उड़द दाल को बारीक पीसकर मिला लें। इसमें नमक, फ्रूट सॉल्ट और पानी भी मिलाएं। 
 
चने और मूंग की दाल को एक साथ दानेदार पीस लें। इसमें नमक, हल्दी, हींग, फ्रूट सॉल्ट, नींबू का रस और पानी मिलाएं। ढोकले के सांचे में तेल लगाकर मिश्रण की एक इंच मोटी परत लगाकर 5-7 मिनट भाप में पका लें। इसे उतार कर इसके ऊपर मटर की पीठी फैला दें। इसके ऊपर दाल-चावल के घोल की आधा इंच मोटी परत फैला कर भाप में पका कर ठंडा कर लें। 
 
अब चौकोर टुकड़ों में काट लें। तेल में राई, मीठा नीम का छौंक लगाकर ढोकले के ऊपर डाल दें। नारियल और हरे धनिया से सजा कर ढोकला को नारियल चटनी के परोसें।
 


चटपटा हेल्दी तिरंगा सलाद 
 
सामग्री :

गाजर 100 ग्राम, ककड़ी 100 ग्राम, मूली 100 ग्राम, पाव चम्मच काला नमक व काली मिर्च पावडर, पाव चम्मच भूना पिसा जीरा, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि :

ककड़ी को लंबे-लंबे स्लाइस में काटकर रख लें। अब गाजर और मूली को छिलकर लंबी स्लाइस में काट लें। इसके बाद एक बड़ी-सी प्लेट में पहले गाजर, फिर मूली तत्पश्चात ककड़ी को एक के ऊपर एक तह करके जमा कर रख लें। 
 
अब ऊपर से काला नमक, काली मिर्च का पावडर, पिसा जीरा व सादा नमक बुरकाएं। अब तैयार चटपटा हेल्दी तिरंगा सलाद पेश करें।
 


लाजवाब तिरंगे पराठे
सामग्री : 
 
1 कटोरा गेंहू का आटा, आधी कटोरी मैथी साफ की और कटी हुई, 1 गाजर कद्दूकस की हुई, 2 चम्मच लाल मिर्च पावडर, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच सौंफ और सेंकने के लिए तेल। 
 
विधि : 
 
सर्वप्रथम आटे को तीन भाग में बांट लें। अब पहले भाग को सादा गूंध लें। शेष बचे दो भागों में एक में मैथी और दूसरे में गाजर डालें व मसाला डालकर अलग-अलग गूंथ लें। 
 
 
अब तीनों आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर एक पर एक रख दें। अब उनको गोल या तिकोने आकार में बेल लें। गरम-गरम तवे पर अच्छी तरह सेंक लें। तैयार तिरंगी पराठे को अचार या चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख