सम्बंधित जानकारी
- श्रीलंका में COVID-19 के करीब आधे मामलों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ने रखा पक्ष
- श्रीलंका दौरा रद्द होने के बाद से फिटनेस को लेकर जागरूक हुआ : सिब्ली
- श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस गिरफ्तार, कार की टक्कर से बुजुर्ग साइकिल सवार की मौत
- श्रीलंका पुलिस ने ICC World Cup 2011 के फाइनल की मैच फिक्सिंग जांच बंद की
- भारत के खिलाफ विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स था?
operation pawan | श्रीलंका में भारतीय सेना का ऑपरेशन पवन-1987
13 अक्टूबर 1987 से 1990 तक भारतीय सेना ने श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' चलाया था। यह ऑपरेशन श्रीलंका में लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम) के खिलाफ चलाया था, लेकिन कुछ भी भारत की प्लानिंग के मुताबिक नहीं हो सका। लिट्टे को पहले से ही इस प्लानिंग के बारे में पता चल गया था।
भारतीय सेना और लिट्टे के बीच 24 घंटे से ज्यादा समय तक लड़ाई होती रही। 6 पैरा कमांडो मारे गए। 29 इन्फेंट्री के जवान भी शहीद हो गए। एक सिख सिपाही को लिट्टे ने बंधक बना लिया। 35 और जवान मारे गए। कई जवानों के शव तक नहीं मिले। भारतीय सेना इस ऑपरेशन में बुरी तरह से नाकामयाब रही। इस नाकामयाबी के दाग को हम आज तक नहीं धो पाए हैं। माना जाता है कि बाद में यही ऑपरेशन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का कारण भी बना।
