1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. देश-विदेश
  4. India’s Biggest Disneyland-Inspired Amusement Park

डिज्नीलैंड पार्क का आनंद लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा विदेश, मिकी और मिनी से मिल सकेंगे मुंबई में

Navi mumbai
India’s Biggest Disneyland-Inspired Amusement Park: डिज़्नीलैंड दुनिया भर में अपने मनोरंजन, थीम राइड्स और जादुई अनुभव के लिए प्रसिद्ध है। बच्चों के साथ बड़ी उम्र के लोगों के बीच भी डिज्नीलैंड काफी लोकप्रिय है। ये एक विश्व प्रसिद्ध थीम पार्क है, जो दुनिया के कई देशों में है। कैलिफोर्निया कब डिज्नीलैंड दुनिया का पहला और सबसे पुराना डिज्नीलैंड थीम पार्क है। इसके अलावा फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड, डिज़्नीलैंड पेरिस, जापान में टोक्यो डिज़्नी रिज़ॉर्ट और चीन का हांगकांग डिज्नीलैंड भी बहुत मशहूर है। डिज्नीलैंड में मिकी माउस, मिनी माउस, रोमांचक राइड्स, फायरवर्क्स और परेड व टूरिस्ट फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण लोकप्रिय है। इन सब को एक्सपीरियंस करने के लिए पर्यटक विदेश तक यात्राएं करते हैं लेकिन अब भारत में भी डिज्नीलैंड पार्क पर आधारित पार्क बनने जा रहा है। आइये इस आलेख में हम आपको इस विषय पर पूरी जानकारी देते हैं।


मुंबई में बन रहा है डिज्नीलैंड थीम पर आधारित पार्क
नवी मुंबई में बहुत जल्द डिज़्नीलैंड थीम पर आधारित एक शानदार थीम पार्क बनने जा रहा है। 200 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तारित यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र सरकार और नीति आयोग के सहयोग से प्रस्तावित है,। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।


पार्क में ले सकेंगे रोमांचक राइड्स का आनंद
इस थीम पार्क में कई रोमांचक राइड्स, हाई स्पीड रोलर कोस्टर्स, वॉटर स्लाइड्स और लाइव एंटरटेनमेंट शो होंगे। इसके अलावा, पार्क में एक झील, पिकनिक स्पॉट और बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एरिया भी होंगे, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेंगे।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बनेगा पार्क
यह पार्क प्रपोस्ड नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होगा, जिससे देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए पहुंच सुगम होगी। ये थीम पार्क 2030 तक खुलने की उम्मीद की जा रही है। कहा जा सकता है कि ये थीम पार्क मुम्बई को एक विश्वस्तरीय मनोरंजन गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। इस पार्क के बनने पर, नवी मुंबई का यह डिज़्नीलैंड-प्रेरित थीम पार्क न केवल स्थानीय निवासियों के लिए, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत में इन शहरों की होली देखने विश्व भर से आते हैं बड़ी संख्या में पर्यटक, जानिए क्या हैं परम्पराएं