शुक्रवार, 31 मार्च 2023
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Home remedies
Written By

हेल्थ प्रॉब्लम होने पर बड़े काम आएंगे दादी नानी के ये 7 घरेलू नुस्खे

कई छोटी-मोटी सेहत समस्याएं तो ऐसी हैं जिनके लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, क्योंकि इन्हें तो कई बार घरेलू उपायों से ही ठीक किया जा सकता हैं। आइए, हम आपको बताते हैं 7 ऐसे घरेलू नुस्खे जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और सेहत समस्या को तुरंत आराम देने में सहायक हैं -
 
1 गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं। फौरन आराम होगा।
 
2 प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना बंद हो जाती हैं।
 
3 सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।  
 
4 हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।
 
5 ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।
 
6 प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।
 
7 यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।

ये भी पढ़ें
Summer Drinks: 5 रसीले ड्रिंक्स देंगे तनाव और गर्मी से राहत