ramcharitmanas
✕

स्क्रब करने का सही तरीका क्या है?

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (13:14 IST)
- ईशु शर्मा 
 
बढ़ते प्रदूषण और हानिकारक तत्वों के कारण हमारी त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, इसलिए ज़रूरी है कि हम अपनी त्वचा की सही ढंग से केयर करें। हर बार पार्लर जाना हमारे वक़्त और पॉकेट के लिए बहुत मुश्किल है इसलिए आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों से अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। 
 
त्वचा को निखारने के लिए स्क्रब करना बहुत ज़रूरी है और बाजार में कई तरह के स्क्रब मौजूद है। आप अपनी त्वचा के हिसाब से कोई भी स्क्रब चुन सकते हैं और सिर्फ स्क्रब से अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। स्क्रब आपके पोर्स को अच्छे से साफ़ करता है और हफ्ते में 1 या 2 बार स्क्रब के इस्तेमाल से आप साफ़ स्किन पा सकते हैं, तो चलिए जानते है स्क्रब करने के सही तरीके क्या हैं...... 
 
1. क्लींजर-   
स्क्रब करने से पहले आप अपना चेहरा क्लींजिंग मिल्क या किसी भी तरह के फेस वाश के ज़रिए अच्छे से साफ़ कर लें। 
 
2. भाप लें-  
अक्सर लोग स्क्रब करने से पहले भाप लेते है पर भाप लेने के बाद स्क्रब करने से आपकी त्वचा अच्छे से साफ़ होती है। भाप लेने से आपकी त्वचा के पोर्स खुलते है और स्किन नर्म होती है।  
 
3. स्क्रब- 
भाप लेने के बाद एक बार फिर से अपने चेहरे को हल्का गिला कर लें और अपने चेहरे के हिसाब से स्क्रब की मात्रा लें। स्क्रब आप हमेशा सर्कुलेशन मोशन में ही करें और अपनी स्किन की ऊपर की ओर ही मसाज करें। 10-15 मिनट तक स्क्रब करें ये आपकी डेड स्किन को हटाएगा, चेहरे पर नेचुरल ऑयल लाएगा और पोर्स को साफ़ करेगा। 
 
4. ठंडे पानी या गीले कपड़े से मुंह पोंछे-  
स्क्रब करने के बाद ठंडे पानी से ही मुंह धोएं, गरम पानी आपके चेहरे को ड्राई बनाता है। ठंडे पानी से आपके ओपन पोर्स रिलैक्स होंगे। आप गीले कपड़े या कॉटन से भी अपना मुंह साफ़ कर सकते हैं। 
 
5. फेस पैक- 
स्क्रब करने के बाद हमेशा फेस पैक का इस्तेमाल करें जिससे आपके ओपन पोर्स बंद होंगे और आपकी त्वचा को मास्क के फायदे आसानी से मिलेंगे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

facial at home 
 


ALSO READ: बालों को घना और लंबा बनाने के घरेलू उपाय, आप नहीं जानते होंगे

ALSO READ: 5 hair oil जो आपकी बालों के ग्रोथ के लिए हैं काम के

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख