ज़ियान मलिक और गर्लफ्रेंड गीगी हदीद का ब्रेकअप, इस प्यारे पोस्ट से जीता फैंस का दिल
सबसे हैंडसम और सेक्सीएस्ट पर्सन ज़ियान मलिक और उनकी गर्लफ्रेंड गीगी हदीद ने ब्रेकअप कर लिया है। दो साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद उनके ब्रेकअप की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि दोनों फिर भी दोस्त के तरह साथ रहेंगे।
इस ब्रेकअप की खबर दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा ही दी। पहले ज़ियान ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट के जिसमें लिखा था गीगी और मेरा बहुत बेहतरीन रिलेशनशिप था और मैं महिला और दोस्त के तौर पर गीगी का बहुत सम्मान करता हूं। मैं अपने फैंस का बहुत शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने इस मुश्किल निर्णय और प्रायवेसी का सम्मान रखा। आप सभी को प्यार।
— zayn (@zaynmalik) March 13, 2018
इसके कुछ ही मिनटों बाद गीगी ने ट्विट किया कि ब्रेकअप पर्सनल चीज़ों में शामिल होता है क्योंकि लोग शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि उनका सालों से रिलेशनशिप का क्या अनुभव रहा है। मैं ज़ियान और मेरे बिताए हुए समय, ज़िंदगी और लेसंस के लिए हमेशा आभारी हूं। मैं उसके लिए बेस्ट चाहती हूं और दोस्त के रूप में हमेशा उसके साथ रहूंगी। भविष्य में जो होना होता है वो होता ही है।
— Gigi Hadid (@GiGiHadid) March 13, 2018
इन प्यारे पोस्ट के बाद फैंस भी अब उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस ऐसे भी है जिन्हें यह खबर जानकर बहुत बुरा लगा था लेकिन सभी उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान कर रहे हैं।
कुछ समय पहले ही ज़ियान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक हिन्दी गाना गाया है और वे बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू कर रहे हैं। ज़ियान ने बॉलीवुड फिल्में भी गीगी को दिखाई हैं। ज़ियान और गीगी बहुत अच्छी बांडिंग शेयर करते थे। वे अपने रिलेशनशिप के लिए भी ओपन थे और अब उन्होंने अपने ब्रेकअप को भी दुनिया को बताने का निर्णय लिया। उम्मीद है आगे भी दोनों दोस्तों की तरह अच्छी बांडिंग शेयर करेंगे।

