Last Modified:
Tuesday, 31 January 2017 (16:53 IST)
द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट में नजर आएंगी प्रियंका
Publish Date: Tue, 31 Jan 2017 (16:53 IST)Updated Date: Tue, 31 Jan 2017 (16:54 IST)
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शो में अपनी हाजिरजवाबी से सभी को प्रभावित कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अब ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ के शो में नजर आएंगी। प्रियंका इससे पूर्व ‘‘टू नाइट शो स्टारिंग जिमी फेलोन’’, ‘‘ऐलन डीजेनरेस शो’’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में जिम्मी किमेल, केली और माइकल जैसे कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं और उनके मिलनसार स्वभाव तथा हाजिरजवाबी की सभी ने सराहना की है ।
‘क्वांटिको’ के साथ अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन जगत में अपनी जगह बनाने वाली 34 वर्षीय प्रियंका जल्द ही ‘बेवाच’ के जरिए हालीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।(भाषा)