Hanuman Chalisa
✕

Oscar facts: साल 1989 से कहा जाने लगा... And the Oscar goes to...

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (17:35 IST)

हाल ही में ऑस्‍कर अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ है। जब यह होता है तो पूरी दुनिया की इस पर नजर होती है, लेकिन इसके बारे में लोगों को ज्‍यादा जानकारी नहीं होती है सिवाय इसके कि रील लाइफ की दुनिया में यह एक बहुत ही प्रतिष्‍ठित सम्‍मान है।

हाल ही में जोकर के अभिनेता वॉकिन फीनिक्‍स द्वारा इस समारोह में दी गई स्‍पीच काफी चर्चा में रही, उनका यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

आइए जानते हैं ऑस्‍कर अवार्ड से जुडी कई ऐसी दिलचस्‍प बातें जो शायद ही आप जानते होंगे। जैसे यह एक दिलचस्‍प तथ्‍य है कि 1989 से And the winner is... को And the Oscar goes to... बोला जाने लगा।

शायद ही आपको पता होगा कि साल 1953 में पहली बार ऑस्कर अवार्ड समारोह का प्रसारण यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के लिए किया गया था। जबकि पहली बार 18 अप्रैल 1966 में अवॉर्ड सेरेमनी का रंगीन प्रसारण किया गया था।

बेच भी सकते हैं ट्रॉफी
ऑस्‍कर अवार्ड की ट्रॉफी काफी खूबसूरत होती है, इसे छूने और पाने के लिए कई लोग कोशिश करते हैं। जानकर हैरानी होगी कि अब तक सिर्फ एक बार ही यह ट्रॉफी एक लड़की के आकार की बनाई गई थी, इसे 1938 में बनाया गया था। दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद मेटल यानी धातु की कमी हो गई थी, जिसके बाद करीब 3 साल तक यह ट्रॉफी प्‍लास्‍टर से बनाई गई थी। दिलचस्‍प बात यह है कि अगर ऑस्कर विजेता अपनी ट्रॉफी को बेचना चाहें तो वो इसे बेच सकते हैं, लेकिन इसके लिए दो शर्तें हैं। एक तो उसे सिर्फ अकादमी को ही बेच सकते हैं, और वो भी सिर्फ 1 डॉलर में।

यह है ऑफिशियल नाम
ज्‍यादातर लोग ऑस्‍कर अवॉर्ड को इसी नाम से जानते हैं, लेकिन इसका अधिकारिक नाम अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट है। ऑस्कर के इतिहास में अब तक तीन बार ऐसे मौके आए हैं, जब उसे लेने से मना कर दिया गया था। साउंड मिक्सर केविन ओ कनल ऐसे शख्स हैं जिन्होंने यह अवॉर्ड नहीं लिया था।

सबसे ज्‍यादा इटली को
सभी जानते हैं कि इटली में बहुत अच्‍छी फिल्‍में बनती हैं। लेकिन ऑस्‍कर लेने में भी यह आगे रहता है। विदेशी भाषा में सबसे ज्‍यादा यानी 10 बार ऑस्‍कर इटली को मिले हैं। गॉडफादर- 2, पहली ऐसी सिक्वेल फिल्म थी, जिसे बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला। वहीं, वॉल्ट डिज्नी को के नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड है। इसने 26 ऑस्कर्स जीते हैं।

वहीं जैक निकोलसन सबसे ज्यादा बार नॉमिनेट होने वाले एक्टर हैं जिन्हें 12 ऑस्कर्स मिल चुके हैं। पीटर फिंच और हीथ लीगर वो अभिनेता हैं, जिन्‍हें उनके निधन के बाद यह पुरस्‍कार मिला। जीवित व्यक्तियों में सबसे ज्यादा बार कंपोजर जॉन विलियम्स को नॉमिनेट किया गया है। उन्हें 49 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले हैं।

इसलिए रखा यह नाम
बता दें कि मार्गेट हैरिक ने ऑस्‍कर का नाम रखा था। उन्‍होंने यह नाम इसलिए रखा था क्‍योंकि क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि इस अवॉर्ड की शक्‍ल उनके अंकल जैसी नजर आती है। ऑस्कर का पहला समारोह 1929 में हॉलिवुड रुजवेल्‍ट होटल में हुआ था। उस समय उसकी टिकट सिर्फ 5 डॉलर थी, लेकिन अब उसमें वही लोग जा सकते हैं, जो वहां काम करते हैं या फिर किसी से उनकी पहचान हो।

यह भी दिलचस्‍प
कैथरीन बिगलो पहली महिला थीं, जिसे फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए बेस्ट डॉयरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। ‘मिड नाइट कॉउबॉय’ बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। ‘बेनहर’ ‘टाइटैनिक’ और द लॉर्ड ऑफ द रिंग को 11 अलग-अलग कैटगरीज में नॉमिनेट किया जा चुका है।

लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख