बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi kavita on tiranga

तिरंगे को सलाम :आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें...

तिरंगे को सलाम :आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें... - Hindi kavita on tiranga
साहस आत्मबलिदान स्वरूप
रंग वीरों का केसरिया, 
हृदय से उसका सम्मान करें !
श्वेत रंग परिचायक शांति का 
पवित्रता का ये आह्वान करे !
अशोक चक्र की धर्मचक्र प्रतीक चौबीस तीलियां
चहुंमुखीं विकास का प्रतिनिधित्व करे!
हरा रंग प्रतीक हमारे समृद्धि का 
हरा-भरा भारत का शृंगार करे
देश का गौरव और स्वतंत्रता का ये परचम,
शीश उठा जन,गण,मन का गान करें
आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें !!
आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें !!
स्वयं मैं ही -
डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र