शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. indori joke
Written By

जलेबी में शक्कर कैसे घुसी : हंसा देगा जोक

जलेबी में शक्कर कैसे घुसी : हंसा देगा जोक - indori joke
एक अमेरिका का वैज्ञानिक भारत के इंदौर घूमने आया।
उसने यहां एक समोसा खाया,उसे बहुत स्वादिष्ट लगा।
खाने के बाद वह एक समोसा अमेरिका लेकर गया और वहां जाकर अपने बॉस को दिखाकर बोला- सर ये समोसा है,ऊपर वैसे तो मैदे का बना है 
पर अंदर आलू कैसे भरा, पता नहीं।
उसकी बकवास सुनने के बाद बॉस ने उसे जमाकर एक चांटा दिया
और अपने सूटकेस से एक जलेबी निकालकर बोला- 
20 साल पहले मैं भी भारत के इंदौर गया था। ऐसी जलेबी खाई थी। ऊपर मैदा की है अंदर शक्कर कैसे घुसी आज तक पता नहीं लगा पाया और तू यहां एक और नई समस्या ले आया....