गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज़: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Nadda to release BJP's vision paper on Friday
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 नवंबर 2022 (16:00 IST)

नड्डा शुक्रवार को भाजपा का दृष्टि पत्र करेंगे जारी, मोदी की 5 और 9 को होगी रैली

jp nadda bjp
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का दृष्टि पत्र जारी करेंगे। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में 5 और 9 नवंबर को 2-2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को मंडी और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे।
 
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भाजपा का शासन है और उसकी कोशिश राज्य में फिर से सरकार बनाने की है। हिमाचल में हर चुनाव में सरकार बदलने की पिछले कुछ दशकों से एक परंपरा-सी रही है।।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
गुजरात की 35 सीटों पर AAP बिगाड़ सकती है भाजपा और कांग्रेस का गणित