Himachal Election : हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, 46 उम्मीदवारों के नाम
नई दिल्ली। Himachal Election News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस सूची में 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, ठियोग से कुलदीपसिंह राठौड़ को टिकट दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रचार समिति प्रमुख हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को डलहौजी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन से चुनाव मैदान में उतारा गया है। हालांकि, पार्टी की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह का नाम शामिल नहीं है। वह मंडी की मौजूदा सांसद हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।
कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि बाकी के 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का भी एक सदस्य है।
सर्वोच्च हिमाचल के सर्वत्र विकास के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हिमाचल कांग्रेस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
— Himachal Congress (@INCHimachal) October 18, 2022
फिर कांग्रेस का होगा उदय,
लोकतंत्र में जनता की होगी विजय।#HimachalKaSankalp #CongressHiVikalp pic.twitter.com/P4nOPTIUwj

