सम्बंधित जानकारी
- High Uric Acid : 30 की उम्र के बाद तेजी से बढ़ता है, किडनी पर भी पड़ता है असर, जानिए क्या खाएं क्या नहीं
- इस विटामिन की कमी आपको समय से पहले बना देगी बूढ़ा, डाइट में शामिल करें ये खास चीजें
- नकली हींग कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत और खाने का स्वाद, ऐसे पहचानें नकली हींग
- कोरोना का कहर, फलों में मिला कोरोना वायरस
- Benefits of Curd In winter season - जानें ठंड में एक कटोरी दही खाने के फायदे
High Uric Acid : ठंड में हाई यूरिक एसिड होने पर इन 5 चीजों से बना लें दूरी
ठंड का मौसम जितना सुहावना होता है वह कुछ लोगों के लिए सेहत के लिहाज से दुख भरा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के मौसम में हड्डियों में अकड़न बढ़ जाती है। धूप कम होने पर बदन दर्द करने लगता है। साथ ही यूरिक एसिड हाई होने पर बॉन्स कमजोर हो जाती है। और वह जमने लगती है। इन दिनों कई प्रकार की हरी सब्जी भी आती है, जिन्हें खाने की सलाह दी जाती है लेकिन आपको यूरिक एसिड है या हाई यूरिक एसिड (high uric acid) है तो कुछ सब्जी और चीजों का सेवन ठंड में जरा भी नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं यरिक एसिड होने पर इन 5 चीजों क्या नहीं खाएं -
मटर - ठंड में मटर की सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती है लेकिन इसमें मौजूद प्यूरिन और भी अधिक नुकसानदेह होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। जो जोड़ो के दर्द को और अधिक बढ़ जाता है और सूजन भी आने लगती है। यूरिक एसिड से ग्रसित मरीजों को डॉक्टर की सलाह से मटर का सेवन करना चाहिए। साथ ही अन्य प्रोटीन युक्त चीजों को सेव करते हैं तो वह भी आपको समस्या अधिक देगा।
दही - दही खाने से हड्डियां मजबूत होती है। लेकिन इसमें प्रोटीन अधिक होने से यूरिक एसिड बढ़ भी सकता है। इसमें ट्रांस फैट शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
मांस - मछली - इसमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। जिससे जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। साथ ही गठिया बादी और अधिक हो जाती है। इसलिए ठंड के दिनों में मांस-मछली का सेवन नहीं करें।
दाल - डॉक्टर दाल खाने की सलाह देते हैं लेकिन छिलके वाली दाल से परहेज रखें। वह स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छी जरूर होती है लेकिन पर उन्हें यूरिक एसिड की समस्या है उन्हें नहीं खाना चाहिए। इससे दर्द बढ़ने लगता है।
कोल्ड ड्रिंक - यूरिक एसिड को कम करना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा समय और उम्र के साथ हड्डी की समस्या बढ़ती जाती है। इसलिए हाई शुगर वाले ड्रिंक, शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यूरिक एसिड हाई होता है।
