शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. what should not eat early morning
Written By

ये 5 चीजें खाली पेट खाने पर फायदे की जगह होगा नुकसान

ये 5 चीजें खाली पेट खाने पर फायदे की जगह होगा नुकसान - what should not eat early morning
सुबह की शुरुआत में आप क्या खाते हैं इससे आपके दिनभर का भी मूड तय होता है। जी हां, एक हेल्दी और ऊर्जावान दिन के लिए अपने खानपान पर बहुत निर्भर करता है। इसलिए कहते हैं ब्रेकफास्ट इज किंग। कई बार अधिक व्यस्तता के कारण जो हाथ में आ जाता है वह खा लेते हैं। और काम पर निकल जाते हैं। लेकिन कई शोध भी यह साबित कर चुके हैं कि कभी भी ब्रेकफास्ट नहीं छोड़ना चाहिए। लेकिन सुबह कुछ भी नहीं खा लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं सुबह आपको क्या नहीं खाना चाहिए-  
 
1. टमाटर- टमाटर स्किन और सेहत दोनों के लिए बहुत अच्छा है लेकिन भूलकर भी इसका सेवन सुबह-सुबह नहीं करना चाहिए। दरअसल टमाटर के एसिडिक नेचर होने के कारण पेट को नुकसान हो सकता है। इसे खाली पेट खाने से पेट दर्द या अल्सर भी हो सकता हैं।
 
2. कार्बोनेटेड डिंक्स- दरअसल कार्बोनेटेड डिंक्स का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। लेकिन अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पेट में एसिड की मात्र बढ़ जाती है। जिससे पेट में अल्सर होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।
 
3 सलाद को कहे बाय- जी हां, सेहत के लिए सलाद बहुत अच्छी चीज है। लेकिन इसका गलत सेवन करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसका सेवन करने से पाचन में मदद मिलती, वजन कम करने में भी मदद करता है लेकिन गलत तरीके के खाने से से पेट में एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
ये भी पढ़ें
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को नमन, पढ़ें उनके दुर्लभ पत्र