गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. what is the dead butt syndrome symptoms and treatment
Written By

ज्यादा देर तक बैठने से हो सकती है dead butt syndrome बीमारी, जानें लक्षण और उपचार

ज्यादा देर तक बैठने से हो सकती है dead butt syndrome बीमारी, जानें लक्षण और उपचार - what is the dead butt syndrome symptoms and treatment
अक्‍सर कई लोग घंटों तक अपनी सीट पर बैठे रहते हैं। वह सिर्फ काम करते हैं। लेकिन ये नहीं समझते हैं कि लगातार 45 मिनट से अधिक बैठना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ लोग अपनी सीट पर बैठकर ही लंच भी कर लेते हैं। लेकिन इस तरह बैठने से dead butt syndrome नामक बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। यह बीमारी एक ही पोजीशन में बैठने से होती है। अगर इस बीमारी की चपेट में आते हैं तो गलूटेन मेडियस नामक बीमारी घेर लेती है। जिससे सामान्‍य रूप से काम करने में परेशानी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि रक्‍त प्रवाह बाधित होने लगता है। आइए जानते हैं क्‍या है इस बीमारी के लक्षण और उपचार -
 
dead butt syndrome के लक्षण  
 
- पीठ,घुटनों और एड़ियोंमें दर्द होना।
- हिप्‍स में खिंचाव होना
- हिप्‍स के निचले हिस्‍से, कमर में झुनझुनाहट होना
- कूल्हों  के आसपास सुन्‍न होना, जलन और दर्द रहना 
 
dead butt syndrome के उपाय 
 
अगर पहले से ही इस बीमारी से बचा जाए तो अच्‍छा है। यह बीमारी ऑफिस जाने वाले लोगों में अधिक होती है लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इससे बचने के लिए कुछ ना कुछ एक्टिविटी करते रहे। 
 
- ऑफिस में लिफ्ट की बजाए सीढि़यों को इस्‍तेमाल करें। 
- 30 से 45 मिनट में अपनी सीट से उठते रहें। 
- आलथी - पालथी बनाकर बैठें। 
-30 से 45 मिनट में स्‍ट्रेचिंग करते रहे।  
- हर रोज 30 मिनट वॉक जरूर करें।  
- ऑफिस में वक्‍त मिलने पर भी वॉक कर सकते हैं।