सम्बंधित जानकारी
- अर्जुन की छाल: हार्ट से लेकर डायबिटीज तक के लिए है सेहतमंद
- Hariyali Teej 2023: निर्जला व्रत में नहीं होगी तबीयत खराब, इन बातों का रखें ध्यान
- जीरे के पानी से बीमारी रहेगी कोसों दूर
- दिनभर कानों में लगाएं रहते हैं earbuds तो हो जाएं सावधान
- Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवान बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा
क्या होता है विटामिन P, शरीर के लिए कैसे है जरूरी
vitamin P benefits
Vitamin P क्या होता है?
दरअसल विटामिन P, फ्लेवोनोइड(Flavonoid) नामक नेचुरल तत्व को कहते हैं जो असल में विटामिन किस श्रेणी में नहीं आता है। फ्लोवोनोइड, फल, सब्जी, चाय, कोको और वाइन में पाया जाता है। यह तत्व फल-सब्जियों को इन्फेक्शन से सुरक्षा देता है।
इसके साथ ही फल-सब्जियों को धुप की uv rays और प्रदुषण जैसी समस्या से भी दूर रखता है। यह तत्व कीड़ों को पोलीनेशन करने के लिए भी आकर्षित करता है। आपको बता दें कि इस तत्व के कारण ही फल-सब्जियों में गहरा रंग मौजूद होता है जैसे टमाटर, चेरी, बेर, आदि।
पहली बार यह तत्व वैज्ञानिकों द्वारा 1930 में संतरे में खोजा था। उस समय इसको विटामिन P का नाम दिया गया। लेकिन धीरे-धीरे स्टडी में यह पता चला कि ये फ्लावोनोइड है और यह विटामिन की श्रेणी में नहीं आता है।
Vitamin P के फायदे
1. दिमाग के लिए सेहतमंद: स्टडी में यह पाया गया है कि फ्लावोनोइड आपके दिमाग के लिए काफी सेहतमंद होते हैं। ये आपके ब्रेन सेल को प्रोटेक्ट करते हैं और ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही यह आपकी मेमोरी के लिए भी काफी फायदेमंद है।
2. डायबिटीज से राहत: स्टडी के अनुसार फ्लावोनोइड डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। स्टडी के अनुसार अगर आप रोज़ 300mg फ्लावोनोइड का सेवन करते हैं तो ये डायबिटीज के रिस्क को 5% तक कम कर देता है।
3. हृदय के लिए सेहतमंद: फ्लावोनोइड के सेवन से आप हृदय की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और यह आपके हृदय को सेहतमंद रखता है।
