Hariyali Teej 2023: निर्जला व्रत में नहीं होगी तबीयत खराब, इन बातों का रखें ध्यान
hariyali teej 2023
व्रत के दिन ऐसे रहें एनर्जेटिक
- मौसम में उमस होने के कारण आप व्रत के दिन 3 बार नहा सकती हैं जिससे आपके शरीर का तापमान सही रहेगा।
- पूजा करने के बाद या नहाने के बाद पुरे दिन हलके कपड़ों में रहने की कोशिश करें। साथ ही हलके फैब्रिक की साड़ी पहनें।
- व्रत के समय ज्यादा काम न करें। व्रत के समय काम करने से एनर्जी ज्यादा व्यर्थ होती है जिससे थकान महसूस होती है।
निर्जला व्रत से पहले ऐसे खाएं खाना
- निर्जला व्रत को शुरू करने से पहले आप खाने पीने का खास ध्यान रखें जिससे अगले दिन आपको ज्यादा तकलीफ न हो।
- व्रत रखने के एक दिन पहले शाम को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें जिससे अगले दिन डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।
- व्रत के एक दिन पहले नारियल पानी का सेवन करें जिससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में हाइड्रेशन मिलेगा। साथ ही नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व और मिनरल आपको एनर्जी प्रदान करेंगे।
- व्रत के एक दिन पहले कम नमक खाएं। ज्यादा नमक खाने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। साथ ही शाम को भी कुछ मीठा खाकर सोएं।
व्रत के दिन इन बातों का खास ध्यान रखें
व्रत वाले दिन आप कोशिश करें की घर पर रहें। किचन में ज्यादा काम न करें। कोशिश करें की ac, पंखा या कूलर में ही रहें। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको ज्यादा पसीना आए। इसके साथ ही भजन या किसी प्रकार की धार्मिक एक्टिविटी करें जिससे आपका ध्यान डाइवर्ट न हो।
ALSO READ: हरियाली तीज के उपाय, पूरे वर्ष को शुभ बनाएं
