dharma sangrah
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Reason And Symptoms Of Low Blood Pressure

निम्न रक्तचाप के 7 कारण और लक्षण

ब्लडप्रेशर
रक्तचाप का सामान्य न होकर निम्न सा उच्च स्तर पर होना, स्वास्थ्य के लिए हमेशा नुकसानदायक ही होता है, लेकिन निम्न रक्तचाप को अक्सर लोग गंभीरता से नहीं लेते, जिसके हानिकारण परिणाम हो सकते हैं। जानिए निम्न रक्तचाप के बारे में आवश्यक बातें -  


सामान्य तौर पर किसी भी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 के स्तर पर होना नॉर्मल होता है और इसमें थोड़ा बहुत अंतर भी सामान्य होता है। लेकिन यदि इसका स्तर 90/60 या उससे भी कम है, तो इसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लडप्रेशर माना जाता है। जानिए इसके प्रमुख कारण और लक्षण - 
 
1 खून की कमी - कई बार शरीर में रक्त की कमी, निम्न रक्तचाप का कारण बनती है।किसी बड़ी चोट या अंदरूनी रक्तस्राव के कारण शरीर में अचानक खून की कमी हो जाती है, जिससे रक्तचाप निम्न हो जाता है।
2 कमजोरी व पोषण की कमी - पोषण की कमी और कमजोरी निम्न रक्तचाप का एक बढ़ा कारण है। जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाती जिससे रक्तचाप निम्न हो जाता है।
3 हृदय रोग - हृदय से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रक्तचाप निम्न हो सकता है।

4 पानी की कमी - शरीर में पानी की कमी से आप कई बार कमजोरी महसूस करते हैं। पानी की कमी से सिर्फ लो ब्लडप्रेशर ही नहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होती हैं जिसमें बुखार, उल्टी, डायरिया आदि शामिल हैं।

5 गर्भावस्था - महिलाओं में गर्भावस्था के समय लो ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है क्योंकि इस समय सर्कुलेटरी सिस्टम तेजी से बढ़ता है और ब्लडप्रेशर कम हो जाता है।
6  अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, थायरॉयड, एडिसंस डिसीज आदि हैं, तो आप निम्न रक्तचाप के मरीज हो सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार का टेंशन, सदमा लगने, डर जाने, इंफेक्शन आदि होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
 7 अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं और उसवके लिए लगातार दवाईयों का सेवन कर रहे हैं, तब भी यह निम्न रक्तचाप का कारण बन सकता है।
लक्षण - सामान्य तौर पर जब आप अचानक बेहद कमजोरी महसूस करें या चक्कर आने जैसे लक्षण निम्न रक्तचाप के हो सकते हैं। लेकिन प्रमुख रूप से थकान, डिप्रेशन, जी मचलाना, प्यास लगना, धुंधला दिखाई देना, त्वचा में पीलापन, शरीर ठंडा पड़ जाना, आधी-अधूरी और तेज सांसें आना आदि निम्न रक्तचाप के प्रमुख लक्षण हैं।
ये भी पढ़ें
पाखी - भर ले अपनी उड़ान