• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. read how to use kalounji which is very better for our hair
Written By

बालों के लिए वरदान है कलौंजी, जानिए कैसे करें प्रयोग

kalounji
बाल हमारे सर का ताज होते हैं। हमारे व्यक्तित्व में निखार लाने का काम हमारे बाल करते हैं। पर आजकल की लाइफस्टाइल के कारण हम इनकी देखरेख में पीछे रह जाते हैं। साथ ही केमिकल और प्रदूषण के कारण भी इनकी स्थिति खराब हो जाती है। आइए में कलौंजी आपके बालों के लिए संजीवनी का कार्य करती है। इसके तेल और पाउडर को बालों में लगाने से वे घने, मजबूत और काले बनते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें कलौंजी द्वारा बालों की देखरेख -
 
1 दो मुट्ठी कलौंजी को पांच कप पानी में उबाल लें , 10 मिनट उबलने के बाद उसे ठंडा होने दें। इस पानी को छानने के बाद इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिला दें। आपके पास अब जो मिश्रण तैयार होगा उसे अच्छी सतह से स्कल्प में लगाएं। 45 मिनट तक लगे रहने के बाद बाल धो लें। अगर मिश्रण बच जाता है तो इसे बाद में लगाने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।
 
2 आप सिर्फ कलौंजी के तेल से भी मसाज कर सकते हैं, इसे गुनगुना कर के लगाने से अधिक फायदा होता है। तेल लगा कर कुछ देर रहने दें और फिर शैम्पू से बाल धो लें।
 
3 अगर बाल सफेद हो रहे हैं तो आप कलौंजी को उबाल लें और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे छानकर कलौंजी के पानी में थोड़ा सिरका मिला लें। उसे दो-तीन घंटे बालों में लगे रहने के बाद शैम्पू से धो लें। सप्ताह में तीन बार ऐसा करने से परिणाम जल्दी दिखेगा।
 
4 कलौंजी और नीम्बू साथ में लगाने से बालों में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है। नीम्बू के रस में २ चम्मच कलौंजी का तेल मिला कर बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। बाद में इसे शैम्पू से धो लें। इससे बाल झड़ना कम हो जाएंगे।
 
5 कलौंजी के तेल में प्याज का रस, एलोवेरा, कपूर और थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लें, इस मिश्रण को रात में लगाकर सो जाएं और सुबह शैम्पू से बाल धो लें, सप्ताह में ऐसा 2-3 बार करने से बालों में अद्भुत चमक और मजबूती मिलेगी।