शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. indian spices, Indian spices as home remedies, spices
Written By

घर के ‘मसाले’ जो दे सकते हैं ‘एसिडिटी’ से हमेशा के लिए छुटकारा

घर के ‘मसाले’ जो दे सकते हैं ‘एसिडिटी’ से हमेशा के लिए छुटकारा - indian spices, Indian spices as home remedies, spices
आपकी रसोई में मौजूद मसाले विभिन्न पाचन समस्याओं जैसे अपच, एसिडिटी, पेट फूलना और कब्ज के इलाज में भी प्रभावी हैं। आइए जानते हैं कौन से मसालें हैं जो इस बीमारी में बतौर इलाज भी काम करते हैं।

1 जीरा पाउडर
इसका उपयोग भोजन में स्वाद बढ़ने के लिए किया जाता है। जीरा फाइबर से भरपूर होने के कारण अपच भी ठीक करता है। एक चम्मच जीरा भून कर ठंडा कर लें और बारीक पीस लें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें शहद या पानी मिलाएं और इसे खाली पेट खाएं। इससे आपको खाना हज़म करने में मदद मिलेगी।

2 अजवायन
अपच के कारण होने वाली गैस और एसिडिटी के इलाज के लिए आम और सबसे लोकप्रिय घरेलू उपचारों में से एक है अजवायन। पेट दर्द , पेट में ऐंठन, पेट फूलना अपच के सामान्य लक्षण हैं। इसलिए, यदि आपके भोजन के बीच लंबा अंतराल है, आप भोजन नहीं कर पाएं है या किसी समारोह या पार्टी में ज्यादा खा लिया है, तो यह प्राकृतिक उपचार सबसे अच्छा विकल्प है।

3 अदरक
एसिडिटी के कारण यदि आपका पेट फूलने लगा है और आपको बहुत तकलीफ हो रही है, तो तुरंत अदरक का प्रयोग करे। अदरक के कार्मिनटिव गुण आंतों की गैस को छोड़ते हैं, जिससे पेट फूलने से राहत मिलती है।

4 इलायची
यह एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में जाना जाता है। इसमें आवश्यक तेल होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं और एसिडिटी के हमले के कारण होने वाली जलन को कम करने के साथ-साथ आपकी भूख में सुधार करते हैं।

5 दालचीनी
दालचीनी एक प्राकृतिक पाचन सहायक के रूप में कार्य कर सकती है। एक भारतीय मसाला जो आमतौर पर बिरयानी और करी में स्वाद जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है, अपच के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है।

6 हींग
एसिडिटी और खट्टे डकारों के इलाज के लिए हींग का उपयोग किया जा सकता है। अपच से बचने का सबसे आसान उपाय है कि आप हींग को अपने आहार में शामिल कर लें। यह न केवल खाने में एक अनूठा स्वाद जोड़ती है, बल्कि गैस, अपच और एसिडिटी के इलाज में भी मदद करतर है।
ये भी पढ़ें
Healthy food - बढ़ते वजन से हो गए है परेशान तो आज से ही करें बाजरे का सेवन, जानिए अनेक फायदे