बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. diet tips in Hindi
Written By

आहार में फाइबर भी जरूर शामिल करें, जानिए क्यों?

आहार में फाइबर भी जरूर शामिल करें, जानिए क्यों? - diet tips in Hindi
आपने बैलेंस डाइट लेने के बारे में हजारों बार सुना होगा, बैलेंस डाइट यानी कि संतुलित आहार और इस आहार में वे सारी चीजें आती है, जिसकी हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरत होती है जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल और फाइबर आदि। फाइबर यानी कि रेशे युक्त भोजन, कई बार लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना भूल जाते हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने के क्या फायदे होते हैं -       
 
1 रेशा प्रिबायोटिक है। इससे कोलोन में मित्र बैक्टीरिया में वृद्धि होती है।
 
2 फाइबर एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होता है।
 
3 डाइट में लिया गया फाइबर बुरे कॉलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने से रोकता है।
 
4 रेशे वाला भोजन खाने की संतुष्टि देता है। इससे पेट भरा रहता है।
 
5 इसके विपरीत रेशे रहित पदार्थ मैदा इत्यादि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
 
6 फल, सब्जी, साबुत अनाज और दालों से फाइबर प्राप्त किया जा सकता है। भारतीय भोजन में फाइबर मौसमी फल, रोटी, सब्जी, तुअर दाल, उड़द दाल, मूंग की दाल, राजमा आदि से प्राप्त हो सकता है। 
 
7 रेशा या फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं भोजन में पर्याप्त फाइबर, डाइबिटीज, कैंसर, हृदय रोग और मोटापे को भी दूर रखता है।
 
ये भी पढ़ें
Skin Care Tips : Bleach करने से पहले जरूर जानें ये 9 खास बातें