मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 8 health benefits of amla Murabba
Written By

आंवला मुरब्बा दिमाग को देगा ताकत और ताजगी, 8 बेहतरीन फायदे

आंवला मुरब्बा दिमाग को देगा ताकत और ताजगी, 8 बेहतरीन फायदे - 8 health benefits of amla Murabba
आंवला सबसे औषधीय गुणों में से एक है। आंवले से भी अधिक स्वास्थ्यवर्धक आंवले का मुरब्बा होता है। इसे खाने से एक नहीं अनेक फायदे मिलते हैं। आंवले का मुरब्बा हड्डियों को मजबूत करता है, खून को बढ़ाने, स्मृति को बढ़ाने, सिर दर्द को दूर करने सहित कई सारे फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं आंवले के मुरब्बे से मिलने वाले 8 फायदों के बारे में -

इम्युनिटी बढ़ाएं - इसमें विटामिन सी की अच्‍छी मात्रा होती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवले का मुरब्बा इम्‍युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। ठंड लगना, बुखार आना या बार-बार बीमार होने पर आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने संक्रमण की चपेट में आने से बचते हैं।

पीरियड्स में दे आराम - कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक शरीर में खून की कमी होना। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों में प्राकृतिक रूप से आराम मिलता है।

गर्भावस्था - गर्भवती महिलाओं को आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। यह मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में बाल भी झड़ने लगते हैं। आंवले का मुरब्बा खाने से बच्चे पर भी अच्‍छा असर पड़ता है और यह इसके विकास में लाभदायक होता है।

खून की कमी दूर करें - आंवले का मुरब्बा खाने से खून की कमी दूर होती है। यह एनीमिया से बचाव का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उन्हें खून की कमी होती है उन्‍हें आंवले का मुरब्बा का सेवन जरूर करना चाहिए।

दाग-धब्बों से दिलाएं छुट्टी - देखा जाए तो स्किन केयर के बहुत सारे प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। इन दिनों विटामिन सी का भी ट्रेंड काफी जारी है। वहीं आंवले के मुरब्बे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। यह एक्सफोलिएशन का कार्य करता है। इसमें एंट-एस्ट्रिजेंट गुणों के कारण त्वचा को ठंडक पहुंचती है। विटामिन ए कोलेजन पैदा करता है जो त्वचा को युवा बनाता है। इसका सेवन करने से काले धब्बे और मुंहासे के निशान भी खत्म हो जाते हैं। करीब 6 महीने तक इसका लगातार सेवन करने से कील मुंहासे खत्म हो जाते हैं।

बुढ़ापे से रखें दूर - इसमें विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से जल्दी बूढ़ा होने से बचा जा सकता है। विटामिन ए कोलेजन पैदा करता है। जो त्वचा को लचीला बनाता है। इसका सेवन का सबसे सही तरीका सुबह खाली पेट करना चाहिए। इससे त्वचा में कसावट पैदा होती है, रंग साफ होता है और त्वचा कोमल बनी रहती है।

दिल को रखें स्वस्थ - क्रोमियम, जिंक और कॉपर की अच्‍छी मात्रा आंवला रहती है। क्रोमियम से कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को करें तंदुरुस्त - अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो आंवले के मुरब्बे का सेवन जरूर करें। इसमें फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। गैस्ट्रिक समस्या में आराम मिलता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र तंदुरुस्त होता है।

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी गंभीर प्रकार की बीमारी होने पर ही डॉ की सलाह से इसका सेवन करें।
ये भी पढ़ें
गुस्सा कम करता है गुलकंद, जानिए 10 लाभ, गर्मियों में जरूर खाएं