सम्बंधित जानकारी
- मॉर्निंग वॉक से ज्यादा जरूरी है ये 10 कार्य, हर कदम पर मिलेगी सफलता
- पर्वों पर पंचामृत क्यों चढ़ाते हैं? 5 सामग्री के 5 शुभ संकेत हैं, जानिए पंचामृत के 10 Health Benefits
- भोजन की 30 पारंपरिक बातें मान ली तो सेहत के साथ धन भी मिलेगा
- महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- Omicron का XE वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं, व्यक्ति में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं
- महाराष्ट्र में XE वैरिएंट के एक मामले की पुष्टि, केरल में Corona के 347 नए मामले
क्यों माना जाता है स्ट्रॉबेरी को सुपरफूड, फायदे जानेंगे तो रोजाना खाएंगे
महाबलेश्वर में प्रमुख्ता से उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी, जो कि एक सीजनल फ्रूट है इसका सीजन अब अप्रैल-मई में दोबारा आ गया है। गर्मियों का ये रसीला फल न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी है। इसमें कई पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन आदि पाए जाते हैं इसलिए अगर इसे सुपरफूड कहे तो गलत नहीं होगा।
आइए, जानते हैं सुपरफूड स्ट्रॉबेरी के बेहतरीन गुण -
1 इम्यून सिस्टम मजबूत करें -
स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में उर्जा का स्तर भी बनाएं रखता है।
2 आंखों की रोशनी -
स्ट्रॉबेरी में कुछ एंजाइम मौजूद होते है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते है, जोकि आंखों को मोतियाबिंद से बचाने में सहायक होते है।
3 कैंसर से लड़ने में मदद -
स्ट्रॉबेरी में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, और विटामिन मौजूद होते है जोकि शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत देते है।
4 दिल की बीमारियां -
रोजाना इसके सेवन से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों की आशंका कम हो जाती है।
5 डायबिटीज को करें नियंत्रित -
स्ट्रॉबेरी में ऐसे तत्व भी होते हैं, जोकि शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं। इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज की आशंका कम करता है।
6 वजन घटाने में मददगार -
स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से काफी देर तक पेट भरा महसूस होता है और आप ज्यादा व अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं।
7 कब्ज से राहत -
स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते है और कब्ज, एसिडिटी, अपच, गैस जैसी प्रॉब्लम दूर रहती है।
